फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fickle jobs are giving employment to 15 women

15 महिलाओं को रोजगार दे रहे हैं थल के चंचल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Fickle jobs are giving employment to 15 women
थल में लक्ष्मी गृह उद्योग में मसाले तैयार करती महिलाएं। - फोटो : PITHORAGARH
रोजगार के लिए भटक रहे युवाओं के लिए थल दाफिला गांव के चंचल मेहरा (42) एक मिसाल हैं। गुरुग्राम में एमडीएच कंपनी की 16 वर्ष की नौकरी छोड़ चंचल ने खुद का मसाला उद्योग खड़ा कर दिया है। अपनी मेहनत और लगन के बूते उन्होंने दो वर्ष से कम समय में न केवल 15 महिलाओं को रोजगार दिया, बल्कि क्षेत्र के 417 किसानों को भी अपने साथ जोड़ा है। उनके उद्योग में 26 किस्म के मसाले तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

चंचल ने एमडीएच कंपनी में 16 वर्षों तक मसाला ट्रेप की नौकरी की। इसके बाद उन्हें अपनी माटी की खुशबू वापस थल खींच लाई। पांच फरवरी 2018 को उन्होंने छोटे स्तर से मसाले का काम शुरू किया।
विज्ञापन

कार्य के प्रति उनकी लगन को देखते हुए छह अगस्त 2018 को जलागम ग्राम्या-दो परियोजना के उप निदेशक सीबी त्रिपाठी ने उन्हें मसाले का काम बड़े स्तर पर करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद चंचल ने हनुमानगढ़ी दाफिला में मसाला इकाई की स्थापना की। इसमें लक्ष्मी ब्रांड के मसाले तैयार किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंचल मेहरा बताते हैं कि शुरुआत में मसाले तैयार करने के लिए कच्चे माल की कमी हुई। इसे देखते हुए उन्होंने अपनी पत्नी गृह उद्योग की उप संचालक हेमा मेहरा के साथ थल, नाचनी क्षेत्र के गांवों का भ्रमण किया और किसानों से बात की। वर्तमान में आसपास के दर्जनों गांवों के 417 किसान उनकी मसाला इकाई से जुड़े हैं।

जड़ीबूटियों से बनाए जाते हैं मसाले
पिथौरागढ़। लक्ष्मी गृह उद्योग के संचालक चंचल मेहरा के अनुसार मसालों में पर्वतीय जड़ीबूटी तिमूर, बड़ी और हरी इलायची, लौंग, मेथी दाना, काली मिर्च, पीपली, बादयान, जायफल, सौंठ, आंवला, तेजपत्ता, कड़ी पत्ता, कलोंजी, रतनजोत, अलसी का प्रयोग किया जाता है। उद्योग में रोजाना 80 किलो मसालों का उत्पादन कर पैकिंग की जाती है।

चंचल मेहरा।

चंचल मेहरा।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed