{"_id":"68fd0e08f7b3c820b809165e","slug":"farmers-will-get-44-metric-tonnes-of-button-mushroom-seeds-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-134048-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: किसानों को मिलेगा 44 मीट्रिक टन बटन मशरूम का बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: किसानों को मिलेगा 44 मीट्रिक टन बटन मशरूम का बीज
Sat, 25 Oct 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
मशरूम बीज लगाता किसान। प्रतीकात्कम
पिथौरागढ़। जिले के किसान मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बनेंगे। उद्यान विभाग ने इसकी पहल शुरू की है। विभाग जिले के किसानों को 44 मीट्रिक टन मशरूम का बीज देगा। लोग ताजे मशरूम का स्वाद लेंगे इससे किसानों की आय भी बढ़ेगी।
उद्यान विभाग जिला योजना के 2.77 लाख रुपये से जिले के आठों ब्लॉकों के काश्तकारों को बटन मशरूम का बीज उपलब्ध कराएगा। विभाग ने अब तक लगभग 40 काश्तकारों को 30 मीट्रिक टन बटन मशरूम का बीज बांटा है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक एक काश्तकार को रोपित बीज के 40 बैग दिए जा रहे हैं। उन्हें मशरूम उत्पादन की बारीकियां भी बताई जा रही हैं। 50 प्रतिशत अनुदान के तहत किसानों को मशरूम का बीज उपलब्ध होगा।
200 रुपये किलो बिकेगा मशरूम
काश्तकार बटन मशरूम का उत्पादन कर स्थानीय बाजार में इसे बेचेंगे। स्थानीय बाजार में इसकी खासी मांग और खपत है। किसानों को मशरूम का 200 रुपये प्रति किलो दाम मिलेगा। विभाग के मुताबिक किसानों को इसके लिए बाजार नहीं खोजना होगा।
विज्ञापन
कोट
मशरूम उत्पादन किसानों की आय बढ़ाने का बेहतर जरिया बन सकता है। इसी उद्देश्य से किसानों को मशरूम का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। - अभिनव कुमार, मुख्य उद्यान अधिकारी, पिथौरागढ़