{"_id":"5afb0fb64f1c1bda408b592d","slug":"farmers-protest-against-state-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Tue, 15 May 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
जिले के आठों ब्लॉकों के किसानों ने मंगलवार को डीडीहाट में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कर्ज माफी, किसानों के बिजली के बिल माफ करने, ओलावृष्टि को आपदा की श्रेणी में लाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
किसान संगठन के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जिले के आठों विकास खंड के किसान काफी संख्या में रामलीला मैदान में एकत्र हुए। यहां हुई सभा में किसान संगठन के जिलाध्यक्ष सुभाष जोशी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किसानों की ऋण माफी सहित कई घोषणाएं की थी, लेकिन सरकार के गठन के बाद भाजपा किसानों के साथ सौतेला व्यवहार करने लगी है।
विज्ञापन
किसान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष गंगा सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा ने किसानों की कर्ज माफी की झूठी घोषणा की है। इसके बाद रामलीला मैदान से मुख्य बाजार होता हुआ किसानों का जलूस तहसील मुख्यालय तक गया। किसान संगठन ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को कर्ज माफी के लिए ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन में प्रेम कुमार, जगदीश विश्वकर्मा, शंकर राम कोहली, अनिल चंद, दीवान सिंह, बीडी कोहली, सुनीता देवी, गंगा देवी, रुकमणी देवी आदि किसान शामिल थे।
विज्ञापन