{"_id":"dbcd26e4e95a53b83bd9d4fabdf1471d","slug":"farmers-affected-by-the-performance-of-the-runway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभावित किसानों ने हवाई पट्टी में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभावित किसानों ने हवाई पट्टी में किया प्रदर्शन
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
Updated Thu, 07 May 2015 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवाई पट्टी के प्रभावितों ने समस्याओं का निराकरण करने की मांग को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में नैनीसैनी हवाई पट्टी में प्रदर्शन किया, कुछ देर हवाई पट्टी के विस्तारीकरण का काम भी रोका।
प्रदर्शन के बाद हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने हवाई पट्टी निर्माण के लिए किसानों की जमीन तो ले ली लेकिन उनके साथ किए गए वायदों को पूरा नहीं किया जा रहा है। प्रत्येक प्रभावित परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने समेत तमाम वायदे सरकार ने किए थे लेकिन अब पूरे नहीं किए जा रहे हैं। किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष नरेश जोशी ने कहा कि वर्तमान सरकार किसान विरोधी है। जिलेभर के किसान फसल चौपट होने से परेशान हैं, सरकार बीज, खाद के लिए लिया गया लोन माफ नहीं कर रही है।
लोगों ने कहा कि सरकार ने हवाई पट्टी प्रभावितों की मांगों को पूरा नहीं किया तो आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। प्रदर्शन में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, नैनीसैनी किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश कसनियाल, महामंत्री विनोद देवलाल, भुवन जोशी, चंचल सिंह भंडारी, धन सिंह, ललित सिंह, राजेंद्र सिंह, गणेश देवलाल, जीवन नगरकोटी, चंद्र बहादुर बम, निक्कू रौतेला, गिरीश जोशी, बसंत जोशी शामिल थे।