फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Famous model Harsha Richharia got stranded at Khaliya Top after losing her way, was rescued and brought to Mun

Pithoragarh News: खलिया टॉप में रास्ता भटकने से फंसी मशहूर मॉडल हर्षा रिछारिया, रेस्क्यू कर लाया गया मुनस्यारी

Fri, 06 Feb 2026 06:46 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 06 Feb 2026 06:46 PM IST
सार

मुनस्यारी के खलिया टॉप में बर्फीले रास्तों के बीच रास्ता भटकने से मशहूर मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया अपने साथियों संग फंस गईं। जिन्हें पुलिस ने देर रात रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन
Famous model Harsha Richharia got stranded at Khaliya Top after losing her way, was rescued and brought to Mun
मुनस्यारी में पुलिस कर्मियों के साथ मॉडल हर्षा रिछारिया और इनके साथी। - फोटो : स्रोत:पुलिस विभाग

विस्तार

मॉडल से साध्वी और फिर से मॉडलिंग की दुनिया में लौटीं मशहूर मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा हिमनगरी मुनस्यारी के खलिया में रास्ता भटकने से फंस गई। घनघोर अंधेरे में उनका संपर्क टूट गया। भाई के फोन पर पुलिस खलिया टॉप पहुंची और यहां फंसी हर्षा और इनके साथियों का पता लगाकर इन्हें बमुश्किल रेस्क्यू किया गया।

विज्ञापन

मशहूर मॉडल हर्षा रिछारिया अपने कुछ साथियों के साथ मुनस्यारी के खलिया टॉप में बिछी बर्फ की सफेद चादर के बीच यहां की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने पहुंचीं। बीते बृहस्पतिवार को हर्षा और इनके साथी खलिया टॉप में रास्ता भटकने से फंस गए। घनघोर अंधेरे में उनका किसी से कोई संपर्क नहीं हुआ तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। हर्षा के भाई ने हेल्पलाइन पर इनके फंसने की सूचना दी तो पुलिस में भी अफरा-तफरी फैल गई। टीम खलिया की तरफ दौड़ी और बमुश्किल हर्षा और इनके साथियों का पता लगाया। देर रात सभी को ढाई से तीन फुट बर्फ के बीच रेस्क्यू कर विकासखंड मुख्यालय पहुंचाया गया और सभी ने राहत की सांस ली। सीओ केएस रावत ने कहा कि पुलिस पर्यटकों के सहयोग के लिए तत्परता से काम कर रही है।

विज्ञापन

खलिया में संचार सेवा की बदहाली पड़ रही पर्यटकों पर भारी

थानाध्यक्ष अनिल आर्या ने बताया कि खलिया में संचार सेवा बदहाल होने से आए दिन पर्यटकों का शेष दुनिया से संपर्क टूटता है। यही कारण है कि यहां पहुंची हर्षा रिछारिया का भी संपर्क टूट गया था। खलिया टॉप पर्यटकों की पहली पसंद है। यहां बर्फबारी के बाद देश-विदेश के हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में संचार सेवा बदहाल होना सवाल खड़े कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed