फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Falcon Boys Wins in Hocky

फाल्कन ब्वॉयज ने जीता हॉकी का फाइनल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Falcon Boys Wins in Hocky
पिथौरागढ़ महाविद्यालय हुए हॉकी के फाइनल में विजेता और विजेता टीम के खिलाड़ी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। उत्तराखंड हॉकी एसोसिएशन और जिला हॉकी एसोसिएशन की ओर से आयोजित फाइव ए साइड हॉकी प्रतियोगिता फाल्कन ब्वॉयज की टीम ने जीती।
विज्ञापन

महाविद्यालय खेल मैदान में प्रतियोगिता का फाइनल फाल्कन ब्वॉयज और डेयर डेविल्स के बीच खेला गया। फाल्कन ब्वॉयज ने पहले हाफ के शुरुआत में गोल कर टीम को एक गोल की बढ़त दिलाई। डेयर डेविल्स ने पलटवार कर गोल किया। इसके बाद फाल्कन ने दो गोल कर टीम को 3-2 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में डेयर ने एक गोल कर स्कोर 3-3 किया। फाल्कन ने शानदार खेल दिखाते हुए लगातार तीन गोल कर स्कोर 6-3 कर दिया।

डेयर ने अंतिम क्षणों मे एक गोल कर स्कोर 6-4 किया। फाल्कन ने 6-4 से फाइनल मैच जीत लिया। डेयर के हर्षित और फाल्कन के सूरज ने टीम के लिए तीन-तीन गोल किए। भूपाल सिंह चुफाल, भरत सामंत निर्णायक रहे। मुख्य अतिथि पत्रकार पंकज पाठक ने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया। फाल्कन के विकास सौन प्रतियोगिता के टॉप स्कोरर, डेयर के हर्षित पंत बेस्ट फॉरवर्ड, ब्ल्यू के कविंद्र पालीवाल बेस्ट डिफेंडर, किंग्स के विवेक उपरारी राइजिंग प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट रहे। त्रिलोक सिंह ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed