फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Failed flight service on second day also

तकनीकी खराबी आने से व्यास घाटी के लिए नहीं उड़ सका हेलीकाप्टर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Failed flight service on second day also
शासन की अनुमति के बाद धारचूला के व्यास घाटी के लिए शुक्रवार से शुरू होने वाली हेलीकॉप्टर सेवा दो दिन बाद भी शुरू नहीं हो सकी। हेली सेवा संचालित नहीं होने से गुंजी के मनेला में होने वाले श्रीव्यास देव मेला में जाने वाले लोगों में भारी आक्रोश है। प्रशासन के अनुसार तकनीकी गड़बड़ी से हेलीकॉप्टर धारचूला नहीं आ सका।
विज्ञापन

सीमांत के लोगों की मांग पर प्रदेश सरकार ने व्यास घाटी के लिए हवाई सेवा संचालित करने को स्वीकृति दी थी। शुक्रवार से शुरू होने वाली हवाई सेवा के लिए बृहस्पतिवार को एक हेलीकॉप्टर पिथौरागढ़ पहुंच गया था, लेकिन शनिवार को भी इसका संचालन नहीं हो सका। इसके चलते व्यास मेले के लिए गुंजी जाने वाले लोगों में निराशा है। श्री व्यास देव मेले में जाने के लिए देहरादून से आई 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला रूपा गुंज्याल शनिवार सुबह नौ बजे तक पिथौरागढ़ हेलीपैड पर बैठी रहीं, अंत में मायूस होकर सड़क मार्ग से धारचूला को रवाना हुई।
विज्ञापन

कुटी निवासी प्रेमा कुटियाल और नंदा बिष्ट ने कहा कि मेले के अब पांच दिन बचे हैं और हेलीकॉप्टर दूसरे दिन भी संचालित नहीं हुआ। कांग्रेस के ब्लॉक कमेटी अध्यक्ष डुंगर दानू ने कहा कि व्यास घाटी में पैदल मार्ग काफी जोखिम भरा है। उन्होंने शीघ्र हेली सेवा का संचालन करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को हेलीपैड की अनुमति नहीं मिली। इस कारण हेलीकॉप्टर धारचूला नहीं पहुंच पाया। शनिवार को हेलीकॉप्टर ने सुबह नौ बजे धारचूला के लिए उड़न भरी थी, लेकिन तकनीकी खराबी आने से हेलीकॉप्टर धारचूला नही पहुंच पाया। रविवार तक हेलीकाप्टर के आने की उम्मीद है।
-एके शुक्ला, एसडीएम धारचूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed