फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Eye flu outbreak increases, 250 people get treatment

Pithoragarh News: आई फ्लू का प्रकोप बढ़ा, 250 लोगों ने कराया उपचार

Mon, 23 Mar 2026 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 23 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Eye flu outbreak increases, 250 people get treatment
पिथौरागढ़। जिले में नगर से लेकर गांवों तक आई फ्लू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। हालात यह हैं कि बीते 10 दिनों में जिले में इस रोग से पीड़ित 250 से अधिक रोगी सामने आए हैं। हर रोज बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मौसम में बदलाव के चलते आई फ्लू के मामले बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक हर रोज इस रोग से जूझते हुए 20 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल की नेत्र सर्जन डॉ. शिखा टोलिया ने बताया कि बारिश, नमी और वायरल संक्रमण से लोग आई फ्लू से ग्रसित हो रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. टोलिया ने बताया कि यह संक्रामक रोग है जो दूसरों में भी फैलता है। ऐसे में सतर्कता बरतनी चाहिए। लक्षण दिखने पर जल्द डॉक्टर की सलाह पर उपचार शुरू करना चाहिए। बाजार से आई ड्रॉप खरीदकर प्रयोग करना घातक है। पीड़ित को स्वच्छता का विशेष ध्यान देते हुए आंखों को ठंडे पानी से बार-बार धोना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



आई फ्लू के लक्षण
आंखों का लाल होना, आंख से पानी आना, खुजली और जलन, सूजन, धुंधली दृष्टि आदि आई फ्लू के प्रमुख लक्षण हैं।
- आई फ्लू से बचाव
आंखों को बार-बार छूने से बचना, निजी वस्तु साझा करने से बचना, स्वच्छता, आंखों को ठंडे पानी से धोना और चश्मा पहनना।



जिला अस्पताल के फिजिशियन विभाग में सबसे अधिक मरीज







चंपावत। जिला अस्पताल चंपावत में सोमवार सुबह से ही बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। फिजिशियन विभाग में सबसे अधिक 155 मरीज पहुंचे और अस्पताल में 387 मरीजों ने उपचार कराया।



वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अजय कुमार ने बताया कि बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, पेट संबंधी समस्याएं, रक्तचाप, मधुमेह, एलर्जी और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। उन्होंने बताया कि मौसम परिवर्तन के चलते वायरल और एलर्जी के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। उन्होंने मौसम के अनुकूल होकर चलने की सलाह दी है।




उन्होंने कहा कि अचानक धूप और फिर बारिश के चलते बीमारी अधिक बढ़ रही है। ऐसे में बुजुर्ग और बच्चों का विशेष ध्यान रखन की जरूरत है। इनके अलावा हड्डी रोग, नाक-कान-गला (ईएनटी), सर्जरी और बाल रोग विभाग में प्रत्येक 58-58 मरीजों ने इलाज कराया।



फोटो 23सीपीटी 08पी- जिला अस्पताल में सोमवार को ओपीडी काउंटर के बाहर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed