फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Expansion of livelihood improvement project: Ajay

आजीविका सुधार परियोजना का होगा विस्तार : अजय

Sun, 03 Jun 2018 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट/धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट/धारचूला Updated Sun, 03 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
Expansion of livelihood improvement project: Ajay
धारचूला में बैठक लेते केंद्रीय राज्यमंत्री टम्टा - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कस्तूरा मृग विहार अस्कोट के अंतर्गत संचालित जैव विविधता संरक्षण एवं ग्रामीण आजीविका सुधार परियोजना (बकरलिप) की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आजीविका सुधार परियोजना अपने उद्देश्य में सफल हो रही है। इसे विस्तार देते हुए अन्य पंचायतों में भी कार्य किए जाएंगे।

विज्ञापन


रविवार को धारचूला ब्लॉक सभागार में हुई बैठक में ग्रामीणों से संवाद करते हुए मंत्री टम्टा ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से रेशे से ऊन तैयार कराया जाएगा। इस ऊन से विभिन्न सामग्री तैैयार की जाएगी। कहा कि सीमांत की हस्तकला को व्यापक पहचान दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा एक्सपोर्ट प्रमोशनल के माध्यम से नए डिजायनरों द्वारा अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बकरलिप परियोजना के माध्यम से जल प्रबंधन और वनों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने परियोजना के लाभार्थियों की समस्याओं को सुन उनके निराकरण का भरोसा दिलाया। उप प्रभागीय वनाधिकारी एके श्रीवास्तव ने परियोजना के अंतर्गत पांच वर्षों में किए गए कार्यों को लोगों के समक्ष रखा। बैठक में एसडीएम एके पांडेय, खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल, वन दरोगा नरेंद्र राम, नंदा बल्लभ जोशी, जय प्रकाश, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, जगत मर्तोलिया, रुकम बिष्ट लीला बंग्याल, शंकर सीपाल, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed