फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Exhibition in protest against liquor shops

शराब की दुकानों के विरोध में प्रदर्शन जारी

Sat, 08 Apr 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 08 Apr 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Exhibition in protest against liquor shops
बेड़ीनाग में शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
 जिला मुख्यालय में एक शराब की दुकान नेशनल हाइवे से हटाकर टकाना के रिहायशी इलाके में खोलने के बाद से विरोध प्रदर्शन जारी है। शनिवार को टकाना क्षेत्र के लोगों ने प्रदर्शन किया और शराब की दुकान को तत्काल हटाने की मांग की। विरोध करने वालों का तर्क है कि जिस इलाके में शराब की दुकान खोली गई है उसके आसपास कई कोचिंग संस्थान, कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, स्कूल और बैंक हैं। इसके अलावा घनी आबादी वाले इस इलाके में कई व्यापारिक प्रतिष्ठान भी हैं। प्रशासन ने बिना सोचे समझे इस इलाके में शराब की दुकान खोलने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन


टकाना क्षेत्र के लोगों ने आज प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि शराब की दुकान हटने तक विरोध जारी रहेगा। यदि लोग उग्र आंदोलन के लिए उतारू होते हैं तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में समाजसेवी जगदीश लोहनी, गिरीश जोशी, हितेंद्र अधिकारी, नीलम वर्मा, विमला देवी, गायत्री देवी, नवीन गुप्ता, सीता देवी, मुन्नी देवी, जानकी पंत, विमल वर्मा, गजेंद्र सिंह समेत तमाम लोग थे। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने इस मामले का समाधान निकालने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन



तमोली ग्वीर की महिलाओं का बेड़ीनाग में प्रदर्शन
 तमोली ग्वीर मार्ग पर शराब की दुकान खोलने की तैयारी से भड़की महिलाओं ने शनिवार को बेड़ीनाग बाजार में जुलूस निकाला। एसडीएम विवेक प्रकाश को सौंपे ज्ञापन में महिलाओं ने कहा कि तमोली ग्वीर रोड पर शराब की दुकान खोली गई तो प्रबल विरोध होगा। महिलाओं ने कहा कि इस रोड के किनारे इंटर कालेज, मंदिर, आवासीय मकान हैं। यदि जबर्दस्ती शराब की दुकान खोलने का प्रयास हुआ तो महिलाएं आंदोलन तेज कर देंगी। बताया गया है कि शराब के ठेकेदार ने कहीं पर सही जगह न मिलने के कारण तमोली ग्वीर रोड पर खोलने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शन में बसंती देवी, शांति देवी, कलावती देवी, गंगा देवी, पुष्पा देवी, चंद्रा देवी, मीना देवी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज चनकाना, बोराखेत की महिलाओं ने भी प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि शराब की दुकान चनकाना में खोलने की कोशिश की जा रही है। इस मंशा को पूरा नहीं होने दिया जाएगा। प्रदर्शन में शांति कार्की, निर्मला कार्की, हरुली देवी, रमुली देवी, मधुली देवी समेत तमाम महिलाएं शामिल थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed