फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Excellent sales of Badri cow buttermilk and local stall products

Pithoragarh News: बद्री गाय के मट्ठे और स्थानीय सब्जियों की जबरदस्त बिक्री

Sun, 04 Oct 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 04 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Excellent sales of Badri cow buttermilk and local stall products
चंपावत। नगर के रोडवेज स्टेशन परिसर में रविवार को किसान हाट का आयोजन किया गया। इसमें विकासखंड चंपावत के ललुवापानी, सुयालखर्क, मादली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से काश्तकार अपने स्थानीय उत्पाद बेचने पहुंचे। हाट में मौसमी सब्जियों और बद्री गाय के उत्पादों की जबरदस्त मांग देखने को मिली।
विज्ञापन

मेले में स्थानीय किसानों ने कद्दू, ककड़ी, अरबी, मूली और करेला (50 रुपये प्रति किलो) समेत कई ताजी सब्जियां और राजमा बेचे, जिन्हें लोगों ने हाथों-हाथ खरीदा। अधिकतर सब्जियां 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकीं। इसके अलावा, बद्री गाय के दूध से तैयार शुद्ध मट्ठा की मांग से अधिक रही जिसकी करीब 150 लीटर तक बिक्री हुई। दीवान सिंह और प्रकाश चंद्र जोशी सहित कई किसानों ने इस पहल को सराहा। हर रविवार लगने वाली इस हाट से स्थानीय किसानों को अपने उत्पादों का सही बाजार मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed