{"_id":"5c7c1e61bdec22739b06b9c1","slug":"evm-vvpat-training-given-to-voting-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान अधिकारियों को दिया ईवीएम, वीवीपैट का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान अधिकारियों को दिया ईवीएम, वीवीपैट का प्रशिक्षण
Mon, 04 Mar 2019 12:05 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ स्थित महाविद्यालय में चुनाव प्रशिक्षण के दौरान मौजूद अधिकारी।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी प्रथम को मतदान, ईवीएम, वीवीपैट का दो दिवसीय प्रथम प्रशिक्षण एलएसएम राजकीय महाविद्यालय में शुरू हो गया है। पहले दिन विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ और गंगोलीहाट क्षेत्र के 526 पीठासीन, 450 मतदान अधिकारियों को ईवीएम प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 40 पीठासीन और 23 मतदान अधिकारी प्रथम अनुपस्थिति पाए गए। अनुपस्थित अधिकारियों को सोमवार को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि प्रशिक्षण गंभीरता से लें जो भी शंका हो उसका समाधान कर लें। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस पर एक दिन पहले ही मतदान पार्टी जब अपने मतदेय स्थल पर पहुंचेगी तत्काल इसकी सूचना संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट को देनी होगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण संबंधी जानकारी की एक अलग से बुकलेट सभी पीठासीन अधिकारियों को उपलब्ध कराई जा रही है। नोडल अधिकारी प्रशिक्षण अशोक कुमार जुकरिया ने मतदान दिवस पर प्रात: 6 बजे संपन्न किए जाने वाले मॉक पोल और मतदान प्रारंभ करने से पूर्व की जाने वाली तैयारियों के बारे में बताया। बताया कि पीठासीन अधिकारी हर दो घंटे में अपने सेक्टर मजिस्ट्रेट को कुल पड़े मतों के बारे में जानकारी देंगे।
दिव्यांग, बुजुर्ग मतदाताओं को लाइन में खड़ा न कर सीधे मतदान का अवसर दिया जाएगा। नोडल अधिकारी ईवीएम अखिलेश शर्मा ने ईवीएम और वीवी पैट हैंडस ऑन भी कराया। नोडल अधिकारी डाक मत पत्र डॉ. पंकज जोशी ने बताया कि मतदान कार्य में तैनात प्रत्येक मतदान कार्मिक, सुरक्षा कर्मी, वाहन चालक, परिचालक को मतदान का अवसर दिया जा रहा है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल, एसडीएम गंगोलीहाट सौरव गहरवार, जोनल मजिस्ट्रेट संजीव मिश्रा, अंबरीश एस विद्यार्थी, विकास श्रीवास्तव, तरुण कुमार समेत सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट के विभिन्न नोडल एवं प्रभारी अधिकारी निर्वाचन उपस्थित रहे।