फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   esapee kaaryaalay parisar mein kiya pradarshan

मुनस्यारी पिटाई प्रकरण को लेकर एसपी कार्यालय परिसर में किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
esapee kaaryaalay parisar mein kiya pradarshan
पिथौरागढ़ में एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते मुनस्यारी के लोग। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी पुलिस द्वारा व्यापारी के साथ की गई मारपीट और गाली-गलौच को लेकर शुक्रवार को मुनस्यारी के लोगों ने जिला मुख्यालय पहुंच कर एसपी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। इन लोगों ने पुलिस पर आरोपी थानाध्यक्ष को बचाने का आरोप लगाया। डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

जोहार सांस्कृतिक संगठन के बृजमोहन सिंह टोलिया के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इन लोगों ने जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि 14 अक्तूबर को मुनस्यारी के व्यापारी बुंगा निवासी विक्रम सिंह जंगपांगी के साथ मुनस्यारी के थानाध्यक्ष ने मारपीट की। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौच की। कहा कि थानाध्यक्ष का जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौच करने का वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन

अकारण मारपीट करने और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौच करने को असंवैधानिक और न्याय प्रणाली के खिलाफ बताते हुए तत्काल थानाध्यक्ष और अन्य दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कहा है कि विक्रम सिंह को इतना मारा गया है कि उसे जिला अस्पताल से हल्द्वानी रेफर किया गया, वहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया है। कहा है कि कार्रवाई न होने पर जनजाति समाज सड़कों पर उतरेगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में संगठन के महासचिव भूपाल सिंह बरफाल, सुंदर सिंह रावत, मनोहर सिंह मर्तोलिया, काशी राम गौतम, नारायण राम, देवी रावत, होशियार रावत, देवकी मर्तोलिया, प्रेमा बृजवाल, विमला मर्तोलिया, भावना मर्तोलिया समेत तमाम लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed