{"_id":"5dd3be2d78e1d5713d750c9d7f7509af","slug":"engineers-lost-contact-gnaigangoli-stranded-in-chennai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई में फंसे गणाईगंगोली के इंजीनियर से संपर्क टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन्नई में फंसे गणाईगंगोली के इंजीनियर से संपर्क टूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 07 Dec 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई में आई भीषण बाढ़ में गणाईगंगोली निवासी इंजीनियर रोहित उपाध्याय चार दिन तक फंसे। उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। इंजीनियर का परिवार बेहद चिंतित है। रोहित चेन्नई में एलएमटी कंपनी में मेकेनिकल सीनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। रोहित के पिता पूर्व प्रधान राजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि रोहित चार दिन तक भूखा बाढ़ में फंसा रहा। बाढ़ से बचने के बाद वह अपने दोस्त के साथ हैदराबाद आया। तब से उसका फोन नहीं लग रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से रोहित को ढूंढने में मदद करने की अपील की है। इंजीनियर के घर पर खैर, खबर लेने वालों का तांता लगा हुआ है। सभी रोहित की कुशलता की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन