{"_id":"6807d73101f3b8495a073881","slug":"encroachment-removed-from-the-city-market-and-roads-pithoragarh-news-c-230-1-pth1003-126942-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नगर के बाजार और रास्तों से हटाया गया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नगर के बाजार और रास्तों से हटाया गया अतिक्रमण
Tue, 22 Apr 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के बाजार, रास्ते और सड़कें अतिक्रमण से मुक्त हों इसके लिए नगर निगम ने मंगलवार को अभियान चलाया। नगर का मुख्य बाजार गांधी चौक सहित अनेक जगहों पर अतिक्रमण हटाया गया।
नगर आयुक्त के आदेश पर उनकी टीम ने क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान गांधी चौक, शास्त्री मार्केट, सुभाष चौक, पुराना बाजार, स्टेशन टकाना और शिवालय क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया। व्यापारियों को दुकानों के बाहर अतिक्रमण नहीं करने को लेकर जागरूक किया गया। व्यापारियों की नगर के बाजारों में लगाई गई तिरपालों को भी हटाया गया। सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी ने बताया कि निगम क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जाएगा और अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध चलानी कार्रवाई की जाएगी। संवाद