{"_id":"652addc044bdce37890c4a38","slug":"employment-in-sbi-life-for-ignou-students-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-5761-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: इग्नू छात्र-छात्राओं के लिए एसबीआई लाइफ में रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: इग्नू छात्र-छात्राओं के लिए एसबीआई लाइफ में रोजगार
Sat, 14 Oct 2023 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 14 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से बीकाॅम, बीए, बीएसएस, एमकॉम और एमए की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में रोजगार मिलेगा। छात्र-छात्राओं को 20 हजार रुपये प्रतिमाह से अधिक का मानदेय मिलेगा।
इग्नू में वर्ष 2020 से 2023 तक स्नातक कर चुके युवाओं को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में रोजगार के लिए आवेदन का 25 अक्तूबर तक अंतिम मौका है। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस की टीम इग्नू केंद्र पिथौरागढ़ में आकर छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार लेगी। साक्षात्कार और कार्यकुशलता के आधार पर छात्र-छात्राओं को 20 हजार से अधिक का मादेय प्रतिमाह दिया जाएगा। पिथौरागढ़ इग्नू केंद्र की प्रभारी डॉ. मनीषा बिष्ट ने बताया कि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस की टीम साक्षात्कार 25 अक्तूबर के बाद पिथौरागढ़ कैंपस में लेगी। अब तक 19 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं https://forms.gle/rCWCScjPt61tcVKG7 लिंक पर जाकर अपनी जानकारी भर सकते हैं। संवाद