फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Election of Vyapar Mandal Pithauragarh

पिथौरागढ़ नगर व्यापार मंडल का चुनाव 26 जून को होगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Election of Vyapar Mandal Pithauragarh
चुनाव की रूपरेखा पर चर्चा करते पिथौरागढ़ उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर व्यापार मंडल का चुनाव 26 जून को होगा। मंगलवार को उद्योग व्यापार मंडल की चुनाव समिति की बैठक में चुनाव कार्यक्रम तय किया गया।
विज्ञापन

एक जून को मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। दो से पांच जून तक मतदाता सूची में आपत्तियां लिखित और साक्ष्य सहित दर्ज कराई जा सकेंगी। इन आपत्तियों को चुनाव समिति की ओर से गठित पांच सदस्यों की टीम निस्तारण कर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन करेगी। अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। नामांकन पत्र सात जून से नौ जून तक जारी किए जाएंगे। 10 और 11 जून को नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। 12 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 13 जून को नामांकन वापसी होगी। 24 जून को सुभाष चौक पर आम सभा आयोजित होगी। 26 जून को सुबह सात बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। शाम पांच बजे से मतगणना होगी और परिणामों की घोषणा की जाएगी। प्रधान संरक्षक भूपेंद्र सिंह माहरा की उपस्थिति में आयोजित बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी जगदीश पुनेड़ा और उप मुख्य चुनाव अधिकारी नवीन जोशी ने चुनाव कार्यक्रम तय किया गया। बैठक में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष पवन जोशी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नवल रावल, महेश मखौलिया, दिलीप वल्दिया, श्याम उप्रेती, राजेंद्र चिल्कोटी, गजेंद्र सौन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed