{"_id":"64cbd2b12f22f75adc06bfc4","slug":"elderly-man-returning-after-taking-pension-died-under-suspicious-circumstances-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-2795-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पेंशन लेकर लौट रहे बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पेंशन लेकर लौट रहे बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत
Thu, 03 Aug 2023 09:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 03 Aug 2023 09:45 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी में पेंशन लेकर घर लौट रहे बुजुर्ग की रास्ते में मौत हो गई। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पंचेश्वर गांव विकास समिति-6 के रोड़ी निवासी 71 वर्षीय धन सिंह भंडारी मंगलवार को पेंशन लेने कुलाऊ नेविल बैंक गए थे। पंचेश्वर गांव विकास समिति के वार्ड अध्यक्ष राम सिंह पुजारा ने बताया कि बुधवार तक भी जब धन सिंह घर नहीं लौटे तो लोगों ने खोजबीन शुरू। रास्ते में बुजुर्ग मृत पड़े मिले।
उन्होंने बताया कि धन सिंह के गांव से पंचेश्वर गांव पालिका-3 तक जाने के लिए पांच घंटे पैदल चलना पड़ता है। वहीं जिला प्रहरी प्रवक्ता निरीक्षक लोकराज जोशी ने बताया कि रास्ते में मृत मिले बुजुर्ग के सिर पर चोट होने के निशान भी मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है। संवाद