{"_id":"5faacb518ebc3e9c055bd37c","slug":"ek-aur-aadamakhor-dher-mostaramoo-mein-shikaaree-ne-ant-kiya-pithoragarh-news-hld4036952114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ के मोस्टामानू में शिकारी हादी ने आदमखोर तेंदुए को किया ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ के मोस्टामानू में शिकारी हादी ने आदमखोर तेंदुए को किया ढेर
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में आदमखोर तेंदुए को मारने वाले शिकारी और वन विभाग की टीम।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पपदेव, पौंण और चंडाक क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुके आदमखोर मादा तेंदुए को शिकारी सैय्यद बिन हादी ने सोमवार की रात मोस्टामानू में ढेर कर दिया है। तेंदुए ने पपदेव में घास काट रही महिला को मार डाला था। एसडीओ एनसी पंत ने बताया कि इस मादा तेंदुए की उम्र सात साल, लंबाई 6.4 फुट, वजन 60 किग्रा पाया गया। जिले में दो माह में चार आदमखोर तेंदुए शिकारियों की गोलियों से ढेर हो चुके हैं।
सोमवार रात 11:30 बजे चंडाक में शिकारी सैय्यद बिन हादी वन विभाग की टीम के साथ गश्त कर रहे थे। मोस्टामानू क्षेत्र में लगाए गए पिंजरे के पास आदमखोर तेंदुआ दिखाई दिया, जिसे शिकारी हादी ने देरी किए बिना मार दिया। तेंदुए ने अक्तूबर में पपदेव में एक महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। पुनेड़ी और चंडाक के ढुंगाभूल में एक महिला को हमला कर घायल कर दिया था।
जिले में तीन तेंदुए आदमखोर घोषित
पिथौरागढ़। इस साल जिले में तीन तेंदुए आदमखोर घोषित हुए। पिथौरागढ़ में तेंदुए ने 21 सितंबर को सुकौली में एक युवक और 24 सितंबर को छाना पांडे में एक किशोरी को मौत के घाट उतार दिया था। 26 सितंबर को धारापानी में घास काटते समय एक व्यक्ति को गंभीर घायल कर दिया था। तेंदुए को 24 सितंबर को आदमखोर घोषित किया गया। इसके बाद शिकारी हादी ने 30 सितंबर गश्त के दौरान तेंदुए को पौंण-हुड़ेती क्षेत्र के पास मारा था। इसके बाद बेड़ीनाग भट्टी गांव में सात अक्तूबर को तेंदुए ने घर के बाहर खेल रही बच्ची को मार डाला था। लोगों के प्रदर्शन के बाद उसे आदमखोर घोषित किया गया। चार अक्तूबर को क्षेत्र में पहुंचे शिकारी जॉय हुकिल ने मचान लगाकर भट्टी गांव में आठ अक्तूबर को आदमखोर तेंदुए को मार दिया। पिथौरागढ़ पपदेव में 14 अक्तूबर को घास काट रही महिला पर हमला कर उसे मार डाला था। क्षेत्र के आक्रोशित ग्रामीणों ने तेंदुए को आदमखोर घोषित करने की मांग को प्रदर्शन किया। इसके बाद तेंदुए को आदमखोर घोषित किया गया। नौ नवंबर की रात शिकारी हादी ने तेंदुए को मार दिया।
विज्ञापन
तेंदुए की दहशत से घरों में कैद रहे लोग
पिथौरागढ़। आदमखोर तेंदुए की दहशत ने सितंबर और अक्तूबर में पपदेव, बड़ोली, चंडाक और पुनेड़ी क्षेत्र के लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया था। 14 अक्तूबर को तेंदुए ने पपदेव क्षेत्र में घास काट रही बसंती देवी पर दिन में हमला कर उसे मार दिया था। 17 अक्तूबर को पौंण में 10 वर्षीय देवराज पर तेंदुए ने हमला कर उसे गंभीर रूप घायल कर दिया था। छह नवंबर को देवराज की जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। तेंदुए ने 20 अक्तूबर को पुनेड़ी में घास काट रही सुनीता फुलेरा और 23 अक्तूबर को गोड़ियागांव में सुबह घर के आंगन में खड़े भरत सिंह पर हमला कर उसे घायल किया था। इसी दिन ढुंगाभूल में देर शाम आंगन के पास पानी भर रही हेमा देवी पर तेंदुए ने हमला कर उसे घायल कर दिया था। संवाद