फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Eighth Festival will start in Pithoragarh from August 23

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में 23 अगस्त से शुरू होगा आठूं महोत्सव

Mon, 10 Jul 2023 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 10 Jul 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Eighth Festival will start in Pithoragarh from August 23
पिथौरागढ़ में आठूं महोत्सव के आयोजन के संबंध में आयोजित बैठक में उप​स्थित लोग। संवाद
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में सातूं- आठूं महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव का आयोजन 23 से 28 अगस्त तक रामलीला मैदान सोरगढ़ में होगा।
विज्ञापन

आठूं महोत्सव की तैयारियों को लेकर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि 23 अगस्त को मां गौरा की झांकी पितरौटा और 24 अगस्त को बाबा महेश्वर की झांकी खड़कोट बालिका विद्या मंदिर से निकाली जाएगी। मंच पर बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही हिलजात्रा का आयोजन भी किया जाएगा।

आठूं खेल में भागीदारी के लिए महिला पुरुषों से एक ही वेशभूषा में आने का आग्रह किया गया। बताया गया कि मंच संचालन दीवान सिंह वल्दिया और जनार्दन उप्रेती करेंगे। बैठक में शिवराज सिंह अधिकारी, नीरज जोशी, हेमराज बिष्ट, गिरीश पाठक, दिलीप वल्दिया, गोविंद सिंह, त्रिभुवन लाल साह, नवीन भट्ट, अशोक पाटनी, श्वेता बिष्ट, लीलावती वर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed