फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Eight years battling with the problem of low-voltage consumer

आठ वर्ष लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ता

Wed, 03 Feb 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, थल (पिथौरागढ़)। Updated Wed, 03 Feb 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

ग्राम पंचायत सैनर के कफल्टा गांव के 35 उपभोक्ता आठ वर्ष से लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी और अधिशासी अभियंता पिथौरागढ़ को ज्ञापन भेजकर तत्काल समस्या दूर करने की मांग की है।
  पुगराऊं घाटी एकता मंच के उपाध्यक्ष अर्जुन रावत के नेतृत्व में भेजे ज्ञापन में कहा है कि गांव में वर्ष 2008 से लो-वोल्टेज की समस्या चल रही है, जिसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को कई बार दे दी गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन

इलाके में छह विद्युत पोलों की जड़ में जंग लगने से पोल गिरने की कगार पर पहुंच गए हैं। इन पोलों से हर समय करंट का खतरा बना है। नंदी देवी, लक्ष्मण सिंह, मेहर सिंह, जीत राम, बहादुर राम, गंगा राम, मोहन सिंह, कुशी राम, चंद्र प्रकाश, पुष्कर राम, गोपाल राम, प्रेम सिंह रौतेला, होशियार सिंह, गंगा सिंह, भारती देवी, राधा देवी, रजनी देवी, कौशल्या देवी, कुंती देवी, कविता देवी, विमला देवी ने जल्द पोल बदलने और लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने की मांग की है। उधर, बेड़ीनाग विद्युत विभाग के अवर अभियंता बीएस रौतेला का कहना है कि क्षतिग्रस्त पोलों को बदलने के लिए जल्द इस्टीमेट बनाकर भेजा जाएगा और दो माह के भीतर लो-वोल्टेज की समस्या दूर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed