{"_id":"9fa8d49d86f355afad1754d5a8d6f5c7","slug":"effigy-of-prime-minister-blew-congressman-and-rail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने फूंका प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने फूंका प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़
Updated Fri, 27 Feb 2015 05:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल बजट में पहाड़ की उपेक्षा से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ं प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला फूंका। कांग्रेस शासन में स्वीकृत किसी भी रेल योजना के लिए बजट में कोई प्रावधान न किए जाने से कांग्रेसी आक्रोशित हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह लुंठी के नेतृत्व में टकाना तिराहे पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा ने जानबूझकर क्षेत्र की उपेक्षा की है। कांग्रेस ने रेल बजट में टनकपुर-बागेश्वर और टनकपुर-जौलजीबी रेल लाइनों के लिए धन की व्यवस्था करने की मांग को लेकर रेल मंत्री से आग्रह किया था। खुद मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर रेल मंत्री से बात की थी लेकिन बजट सामने आने पर भाजपा की मंशा साफ हो गई है। श्री लुंठी ने कहा कि भाजपा को उत्तराखंड से कोई लेना देना नहीं है। जब से नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है तब से उत्तराखंड की ज्यादा उपेक्षा होने लगी है। पुतला दहन और प्रदर्शन के समय दान सिंह भंडारी, संजय बिष्ट, मोहन लाल चौधरी, प्रेम सिंह बिष्ट, हयात चंद, पवन पाटनी, कमल सूंठा, डीडी उपाध्याय, राजेंद्र भट्ट, पीडी भट्ट, मनोज ओझा, लक्ष्मण सिंह बसेड़ा, भूरे मियां, संजय जोशी, बसंत जोशी आदि थे।