फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   effigy of communication companies burnt in chami

चामी में फूंका संचार कंपनियों का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
effigy of communication companies burnt in chami
बंगापानी के चामी में संचार कंपनियों का पुतला फूंकते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
चबंगापानी (पिथौरागढ़)। चामी संघर्ष समिति ने संचार सेवा की बदहाली के मामले में संचार कंपनियों का पुतला फूंका। उन्होंने कहा बेहतर संचार के नाम पर उनको गुमराह किया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को चामी बाजार में क्षेत्रवासियों ने एकत्र होकर संचार कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन कर नारे लगाए। उन्होंने कहा कि संचार कंपनियां रिचार्ज के नाम पर लोगों को लूट रही है और सुविधाओं के नाम पर उन्हें ठगा जा रहा है। लोगों के लिए अपनों से बात करना मुश्किल हो गया है। संचार बदहाल होने के चलते बच्चे आनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। कहीं कोई बीमार होने पर भी 108 से संपर्क नहीं कर पाता है। पूरे गोरीछाल क्षेत्र बदहाल संचार का शिकार है। पुतला दहन में नंदन प्रसाद, रुद्र राम, मदन सिंह, हयात सिंह, दुर्गा प्रसाद, चंदन सिंह समेत कई शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed