फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Effective date, date of entry for the tray of sweets

Pithoragarh News: सख्ती का असर, मिठाई की ट्रे पर दर्ज होने लगी तारीख

Tue, 27 Oct 2026 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 27 Oct 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Effective date, date of entry for the tray of sweets
पिथौरागढ़। खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती का असर अब सीमांत जिले में नजर आने लगा है। दुकानदार काउंटर पर ट्रे में रखकर बेची जा रही मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर निर्माण और उपभोग की अंतिम तिथि दर्ज करने लगे हैं।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने मंगलवार को जिला मुख्यालय सहित वड्डा, जाजरदेवल और आसपास के क्षेत्रों में पड़ताल की। इस दौरान कई प्रतिष्ठानों में मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर दोनों तिथियां दर्ज मिलीं।
विज्ञापन

दीपावली के मद्देनजर जिले में सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग विशेष अभियान चला रहा है। अभियान के तहत विभाग की टीमें मिठाई की दुकानों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर रही हैं। वड्डा बाजार में भी विभागीय टीम मिठाई की दुकानों की जांच करती मिली। अधिकारियों ने कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की टीम ने जांच के दौरान पनीर, खोया, दूध, मिठाई, दाल, चीनी और कचौड़ी के 10 नमूने एकत्र किए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। विभाग की इस पहल से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर निगरानी रखने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

------------
काउंटर पर बेची जा रही मिठाई और बेकरी की सामग्री की ट्रे पर निर्माण और उपयोग की तिथि दर्ज करना आवश्यक है। इसी को देखते हुए संबंधित दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ विभाग कार्रवाई करेगा। खाद्य सामग्री की लगातार जांच भी की जा रही है। -आरके शर्मा, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed