फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Education, roads, water matters prevailed in the first meeting of the District Panchayat

जिला पंचायत की पहली बैठक में सदस्यों ने क्षेत्र की संस्याएं उठाईं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Education, roads, water matters prevailed in the first meeting of the District Panchayat
पिथौरागढ़ जिला पंचायत की प्रथम बैठक लेती जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोरा। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला पंचायत की पहली बैठक में संचार, पानी, सड़क, शिक्षकों की कमी के मामले छाए रहे। शुरुआत में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने सरमोली के जिला पंचायत सदस्य जगत सिंह मर्तोलिया को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में हुए विवाद के चलते जगत मर्तोलिया ने रविवार को शपथ ग्रहण नहीं की थी।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा की अध्यक्षता और मुख्य विकास अधिकारी वंदना, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल सिंह मेहता की मौजूदगी में हुई बैठक में मर्सोलीभाट की सदस्य रुक्मणी जोशी ने देवदार गांव को जाने वाली सड़क को लोनिवि को हस्तांतरित करने, मेतली की सदस्य गंगोत्री दताल ने कनार के लिए सड़क न बनने से लोगों को हो रही समस्या को उठाया। सिर्दांग की सीता देवी ने सड़क, संचार की समस्या, बिछुल की सदस्य दीपका भट्ट ने शिक्षकों की कमी, बाराकोट की सदस्य विनीता पाल ने अस्पताल में डॉक्टर न होने आ रही दिक्कतों, दिगरामुवानी की सदस्य सावित्री ज्याला ने पेयजल समस्या का मामला उठाया।
विज्ञापन

नाचनी की पुष्पा देवी ने संचार, मदकोट की दीपा देवी ने शिक्षकों की कमी, बासीखेत लग्गा ढनौलासेरा की नेहा बोरा ने सड़क, चिटगल की पल्लवी चौबे ने भगौरा-डोबालखेत सड़क का काम अधूरा होने, पोखरी-चंडिकाघाट सड़क न बनने से लोगों को हो रही दिक्कतों को उठाया। उडियारी की पिंकी कार्की ने हीपा सड़क का मामला उठाया। मेरला की ज्योति जोशी ने पांखू सड़क की बदहाली, सरमोली के जगत सिंह मर्तोलिया ने मुनस्यारी पेयजल योजना का पुनर्गठन करने, थल के नंदन बाफिला ने थल, पीपलतड़, रुईना, डांगीगांव में पेयजल किल्लत उठाई। बैठक में पय्यापौड़ी के जीवन ठाकुर, चहज के प्रदीप गिरी, चिटगालगांव के सदस्य वंशीधर भट्ट पीपली चौखुना के सदस्य दिवाकर रावल, सुगड़ी के कल्याण राम,भड़गांव के महेश राम, लेलू के दीपांशु वर्मा, गणाई के चंदन वाणी, भुर्तिंग के राजेंद्र सिंह, खेला के सुरेश जेठा, रांथी के महेंद्र धामी, भड़कटिया की निर्मला महर, बीसाबजेड़ की सदस्य सुनीता देवी ने अपने अपने क्षेत्र की सड़क, पेयजल, स्कूलों में शिक्षकों की कमी, पटवारियों क्षेत्र में तैनात न होने समेत कई समस्याओं को उठाया। संचालन एएमए अभिषेक खोलिया ने किया। बैठक में धारचूला के ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कड़ा पहरा था पंचायत परिसर में
पिथौरागढ़। रविवार को शपथ ग्रहण समारोह में हुए विवाद को देखते हुए सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय परिसर में पुलिस का कड़ा पहरा था। पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि के रूप में पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र पंत सदन में मौजूद थे। कोतवाली निरीक्षक ओम प्रकाश शर्मा दलबल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed