फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Earthquake disaster applied to the intake air system

भूकंप आपदा से निपटने को सेवन डेस्क सिस्टम लागू

Fri, 29 Jan 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़ Updated Fri, 29 Jan 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन

भूकंप की आपदा आने पर आपातकालीन सेवन डेस्क सिस्टम लागू किया जाएगा। इसके लिए सभी संबंधित विभागों का चार्ट तैयार कर लिया गया है। सेवन डेस्क के माध्यम से अन्य प्राकृतिक आपदाओं के समय भी आपरेशन चलाया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी आरएस राणा ने कहा कि सेवन डेस्क के अंतर्गत सर्विस, अवस्थापना, हेल्थ, कानून व्यवस्था, आपरेशन, रिसोर्स और संचार डेस्क बनाई गई हैं। तय हुआ कि आपदा के समय सेना, अर्द्धसैनिक बलों के साथ साथ हवाईसेवा की भी मदद ली जाएगी।

विज्ञापन


हर डेस्क की अलग-अलग जिम्मेदारी तय है। वह खोज बचाव, तात्कालिक कार्रवाई, सेना, अर्द्धसैनिक बलों, एसडीआरएफ, हवाईसेवा आदि के साथ समन्वय, आपदा प्रभावित इलाकों में अस्थायी आवास, राहत केंद्र, भोजन, कपड़े की व्यवस्था करेंगे। सेवन डेस्क से जुड़े विभाग बिजली, पानी की सप्लाई सामान्य बनाने, यातायात सुचारू करने, आपदा के समय कानून व्यवस्था को बनाए रखने, संचार के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने, सूचना एकत्र करने का काम करेंगे। जल्दी ही आपदा से निपटने के लिए मॉकड्रिल भी किया जाएगा। बैठक में एसपी रोशन लाल शर्मा, एसडीएम अनुराग आर्य, जिला निर्वाचन अधिकारी वाईएस चौधरी, मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया, मुख्य कृषि अधिकारी अभय सक्सेना, जिला उद्यान अधिकारी डा. मीनाक्षी जोशी, जिला पशु चिकित्साधिकारी डा. पीके जोशी, युवा कल्याण अधिकारी दिनेश चंद्र पांडे, लोनिवि के एसई सीपी सिंह, ईई एनसी जोशी, एसएसबी, एसडीआरएफ के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed