फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   E-Library Jyoti Punj Study Center inaugurated in Pithoragarh

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में ई-लाइब्रेरी ज्योति पुंज अध्ययन केंद्र का शुभारंभ

Wed, 13 Nov 2024 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 13 Nov 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
E-Library Jyoti Punj Study Center inaugurated in Pithoragarh
पिथौरागढ़ ​​स्थित संघ कार्यालय में ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन करते अति​थि। स्रोत: आयोजक
पिथौरागढ़। शिव शक्ति सदन टकाना स्थित संघ कार्यालय में उत्तरांचल उत्थान समिति ई-लाइब्रेरी ज्योति पुंज अध्ययन केंद्र का शुभारंभ किया गया। इससे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे युवाओं को मदद मिलेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर आरएसएस के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तरांचल उत्थान परिषद के सहयोग से ई-लाइब्रेरी को स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य के साथ शैक्षणिक गतिविधि, घर से पढ़ाई, गुरुकुल, समाज के माध्यम से शिक्षा आगे बढ़ी। कहा कि आजादी के बाद शिक्षा दर में कमी आई। विद्या भारती ने उत्तराखंड में 500 से अधिक विद्यालय संचालित किए। 12 से अधिक चिकित्सालय कार्य कर रहे हैं। सुदूर क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलों को आगे बढ़ाने का कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ ई माध्यम से ई-लाइब्रेरी से जुड़ेंगे।
विज्ञापन

कहा कि शताब्दी वर्ष में सामाजिक समरसता को बढ़ाना होगा। कहा कि पंच परिवर्तन को युवा ही आज आगे ले जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. अशोक पंत ने कहा कि लाइब्रेरी से भविष्य की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को काफी लाभ होगा। ई-लाइब्रेरी सुबह आठ से दो और तीन से रात नौ बजे तक चलेगी। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि कमलेश पाल, पुस्तकालय संरक्षक विजय अधिकारी, प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल, सह प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर, विभाग प्रचारक वतन संदीप जोशी, पंकज पंत, सदानंद जोशी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed