{"_id":"14fcc595d177afd7f560e334eaf80685","slug":"dust-to-dust-again-began-flying-in-pithoragarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में फिर उड़ने लगे धूल के गुबार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में फिर उड़ने लगे धूल के गुबार
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
Updated Tue, 12 Jan 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक वर्ष पूर्व पिथौरागढ़ नगर की सड़कों पर हुए हाटमिक्स के बाद ऐसा लगा कि शायद धूल और खराब सड़कों से मुक्ति मिल जाएगी, लेकिन आंवलाघाट पंपिंग पेयजल योजना के पाइपों को बिछाने के लिए एक माह से सड़कों के किनारे की जा रही खुदाई के कारण फिर से लोग धूल से परेशान हैं।
विज्ञापन
2013 में जब यहां अतिक्रमण हटाओ अभियान चला था तब भी लोगों को कम से कम चार महीने तक धूल के बीच रहना पड़ा। पिछले साल नगर की सड़कों पर हाटमिक्स हुआ था। लेकिन एक माह पूर्व जल निगम ने आंवलाघाट पंपिंग योजना की पाइप बिछाने के लिए फिर से सड़कों के किनारे खुदाई कर दी। कुछ स्थानों पर तो रोड को बीच में काटा गया है। जिन स्थानों पर पाइप लाइन बिछाने के लिए खुदाई हुई है वहां दुकानदार, आवासीय भवनों में रहने वाले लोग खासे परेशान हैं। यदि सड़क के किनारे गाड़ी खड़ी की जाए तो वह धूल से सन जाती है।
विज्ञापन
घंटाकरण के व्यवसायी ललित बसेड़ा, कुंडल भंडारी का कहना है कि धूल से बचने के लिए मास्क का प्रयोग करना पड़ रहा है। दुकानों के आगे रोज पानी का छिड़काव करना पड़ रहा है लेकिन थोड़ी देर में पानी सूखा तो फिर से धूल उड़ने लगती है। धूल के कारण लोग सर्दी, जुकाम से परेशान हो रहे हैं। सुबह के समय घूमने वालों को भी धूल से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
जल निगम को दिया 50 लाख का प्रस्ताव
लोनिवि के अधिशासी अभियंता नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि खोदी गई सड़क की मरम्मत के लिए जल निगम को 50 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया गया है। लोनिवि यह तैयारी कर रही है कि जहां पर सड़क की खुदाई की गई है वहां पर हाटमिक्स के बजाए कंकरीट डाला जाए। यदि भविष्य में पानी की लाइन का लीकेज ठीक करने के लिए फिर खुदाई करनी पड़े तो कंकरीट वाली सड़क को कम नुकसान होगा। मरम्मत का काम जल्दी शुरू होगा।