{"_id":"57866eb54f1c1b3f4113ddb1","slug":"dunakot-devisuna-important-stuff-in-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूनाकोट, देवीसूना क्षेत्र में जरूरी सामान का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूनाकोट, देवीसूना क्षेत्र में जरूरी सामान का संकट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Wed, 13 Jul 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त भाटीगाड़ का पैदल पुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील के दूनाकोट एवं देवीसूना क्षेत्र के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले के रास्ते और पैदल पुलिया टूटने से ग्रामीणों के सामने आवाजाही के साथ ही जरूरी सामान पहुंचाने का संकट पैदा हो गया है। डीडीहाट-दूनाकोट मार्ग पर जगह-जगह मलबा आने से अब भी वाहनों के संचालन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
30 जून एवं एक जुलाई को हुई भारी बारिश और बादल फटने से दूनाकेाट क्षेत्र में भी भारी तबाही हुई। दूनाकोट के तीन मकान पूरी तरह से ढह गए। देवीसूना से लगे आधा दर्जन गांवों के सभी पैदल रास्ते एवं पुलिया टूटने से अब भी ग्रामीण और उनके मवेशी गांव में कैद हो गए हैं। इन गांव के युवा जान हथेली में रखकर टूटे रास्तों एवं नदी को पार करके किसी तरह से घर के लिए राशन और जरूरी सामान आदि की व्यवस्था कर रहे हैं। क्षेत्र के बीडीसी मेंबर महेश कन्याल ने बताया कि आपदा के 13 दिन बाद भी इन गांवों की किसी ने सुध नहीं ली है। ग्रामीण अपने जानवरों के लिए घास की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं अंतोड़ा, कफलुवा, मौगड़ा, इजर सहित कई गांवों का संपर्क भाड़ीगाड़ नदी पर बने पुल के टूटने से बंद हो गया है। इन गांवों में राशन का भी संकट पैदा होने लगा है। लोगों के पैदल चलने के रास्ते पूरी तरह से टूट गए हैं। तहसीलदार पीसी पंत ने बताया कि दूनाकोट के तीन लोगों को मकान टूटने पर मुआवजा दे दिया गया है, जिन गांवों में पैदल रास्ते टूट गए हैं वहां रास्ते खुलवाने का काम शीघ्र कराया जाएगा।
विज्ञापन
थल के बटरौली गांव में कई मकानों को खतरा
थल (पिथौरागढ़)। थल तहसील के बड़ते सानीगांव ग्राम पंचायत के बटरौली गांव में कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं। क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से जगह-जगह भूकटाव हो रहा है। बटरौली में दीवान राम का मकान टूट गया है। उसने दूसरी जगह शरण ले रखी है। इसी गांव में गंगा देवी की गौशाला टूट गई है। सनेत गांव के राजेंद्र प्रसाद, प्रकाश कुमार के मकानों के पीछे की जमीन दरक रही है। प्रधान राजकमल ने गांव में हो रहे खतरे की जानकारी तहसीलदार को दी और तत्काल राहत राशि उपलब्ध कराने की मांग की है।