फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Due to the work of road widening

सड़क चौड़ीकरण के काम के चलते हर घंटे में लग रहा जाम

Sat, 09 Mar 2019 05:57 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , कनालीछीना (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/ अमर उजाला , कनालीछीना (पिथौरागढ़)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sat, 09 Mar 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
Due to the work of road widening
कनालीछीना के सतगढ़ शिव मंदिर के पास लगा जाम। - फोटो : पिथौरागढ़
पिथौरागढ़-धारचूला एनएच पर सड़क चौड़ीकरण के काम के चलते सतगड़ के पास दो किमी हिस्से में हर घंटे में जाम लग रहा है। जाम से लोग परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन


सतगड़ से पलेटा तक एनएच चौड़ीकरण का काम चल रहा है। पहाड़ी कटान के कारण मलबा सड़क में गिरने से सतगड़ प्राथमिक पाठशाला से पलेटा तक 2 किमी हिस्से में जाम लग रहा है। जाम में वाहन फंस रहे हैं, यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क में कई जगह बोल्डर गिरने का खतरा बना हुआ है। इसी मार्ग के कुलानगाड़ में पुल बन रहा है। सड़क के ऊपरी हिस्से से वैकल्पिक सड़क बनाई गई है। वैकल्पिक सड़क में काफी चढ़ाई होने के कारण वाहन रपट रहे हैं। कार्यदायी संस्था की ओर से सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए गए हैं। चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगाया गया है।


सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश कापड़ी, जय किशन, राजेश कापड़ी, दीपक कापड़ी ने सड़क में सुरक्षा के उपाय करने के साथ ही पहाड़ी कटान का समय तय करने की मांग की है। कम से कम जाम लगे इसके उपाय होने चाहिए। उधर, बीआरओ के अवर अभियंता प्रमोद कुमार कह रहा है कि एक कंपनी सड़क चौड़ीकरण का काम कर रही है। सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक दो शिफ्टों में काम किया जा रहा है। शीघ्र चेतावनी बोर्ड लगवाया जाएगा। कम से कम जाम लगे इसका प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed