फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Due to bad weather, the flight from Delhi could not reach Pithoragarh even on Tuesday

UK: मौसम ने हेलिकॉप्टर के बाद विमान की रोकी उड़ान, दिल्ली से पिथौरागढ़ नहीं पहुंच सका; इस रूट पर ठप रहा संचालन

Tue, 18 Aug 2026 08:46 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: Heera Updated Tue, 18 Aug 2026 08:46 PM IST
सार

पिछले कई दिनों से खराब मौसम के कारण हवाई सेवाएं प्रभावित हैं। हेलिकॉप्टर के बाद अब दिल्ली और देहरादून रूट पर चलने वाली विमान सेवा भी ठप हो गई है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

विज्ञापन
Due to bad weather, the flight from Delhi could not reach Pithoragarh even on Tuesday
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

मौसम के मिजाज ने पिछले कई दिनों से हवाई सेवाओं पर विराम लगा दिया है। हेलिकॉप्टर के बाद अब खराब मौसम ने विमान की उड़ान भी रोक दी है। मौसम का साथ न मिलने से दिल्ली और देहरादून रूट पर संचालित विमान सेवा ठप रही इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। मजबूरन यात्री टैक्सी या रोडवेज बस से गंतव्य को रवाना हुए।

विज्ञापन

पिथौरागढ़ से दिल्ली और देहरादून रूट पर सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को 42 सीटर विमान उड़ान भरता है। मंगलवार को विमान को दिल्ली से पिथौरागढ़ पहुंचना था। इसके बाद यात्रियों को लेकर विमान को देहरादून जाकर वहां से वापस लौटना था। इसके बाद विमान यात्रियों को लेकर दिल्ली लौटता। यात्री सुबह से आसान सफर करने की उम्मीद में नैनीसैनी एयरपोर्ट जाने की तैयारी में थे।

विज्ञापन

मौसम में खराबी के चलते पहले यात्रियों के फोन पर फ्लाइट में देरी का मैसेज आया। कुछ देर बाद भी फ्लाइट कैंसिल का मैसेज पढ़कर यात्री निराश हो गए। ऐसे में कई यात्रियों ने सफर को टाला तो कई यात्री टैक्सी और रोडवेज बस के सहारे गंतव्य को रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले बीते बृहस्पतिवार और शनिवार को भी विमान सेवा ठप रही। आए दिन बुकिंग कैंसिल होने से यात्रियों की आसान सफर की उम्मीदों को झटका लग रहा है।

हेलिकॉप्टर सेवा भी रही ठप
पिथौरागढ़ से हल्द्वानी, अल्मोड़ा और मुनस्यारी रूट पर रोजाना हेलिकॉप्टर सेवा संचालित होती है। मौसम की मार से यह सेवा भी लड़खड़ा गई है। पिछले बुधवार को छोड़कर अब तक मौसम ने हेलिकॉप्टर की उड़ान रोकी है। मंगलवार को भी सेवा ठप रहने से यात्रियों को निराश होना पड़ा। 

खराब मौसम के कारण विमान और हेलिकॉप्टर सेवा संचालित नहीं हो पा रही हैं। मौसम का साथ मिलने पर ही सेवाएं बहाल हो पाएंगी। -संदीप यादव, एयरपोर्ट डायरेक्टर, नैनीसैनी, पिथौरागढ़

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed