फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dry Run for Corona vaccine

जिले में आज दस स्थानों में होगा कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Dry Run for Corona vaccine
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते निगरानी समिति के सदस्य। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/चंपावत। कोविड19 टीकाकरण के लिए होने वाले पूर्वाभ्यास (ड्राईरन) की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में 10-10 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। शुक्रवार सुबह दस बजे से शाम तीन बजे तक टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इस दौरान हर बूथ पर 25-25 लोगों पर टीकाकरण की प्रक्रिया का अभ्यास किया जाएगा।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने पूर्वाभ्यास से पहले बृहस्पतिवार को अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। बताया कि ड्राईरन के लिए दवा जिले में पहुंच गई है। कोरोना टीके को विण, मूनाकोट, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, कनालीछीना, डीडीहाट, मुनस्यारी, धारचूला, जिला, महिला अस्पताल में पहुंचा दिया गया है। इसके लिए 60 स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई है। प्रत्येक ड्राईरन बूथ पर 25-25 मरीजों को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण के बाद मरीजों को आधे घंटे निगरानी में रखा जाएगा।
विज्ञापन

इधर चंपावत डीएम डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने कलक्ट्रेट में पत्रकार वार्ता में बताया कि जिले में दस चयनित स्थानों पर 25-25 लोगों का टीकाकरण से संबंधित कृत्रिम परीक्षण होगा। इनमें स्वास्थ्य कार्मिक और अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धा शामिल किए गए है। टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य, पुलिस, राजस्व, शिक्षा, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज के बीच तालमेल बनाया गया है। वार्ता के दौरान सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, एसपी लोकेश्वर सिंह, एडीएम टीएस मर्तोलिया, सीडीओ आरएस रावत भी मौजूद थे। बाद में डीएम और अन्य अधिकारियों ने जिला अस्पताल के ड्राईरन बूथ का निरीक्षण किया। अभियान में शामिल अधिकारियों को ड्राईरन के लिए प्रशिक्षित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में 6280 स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा टीका
पिथौरागढ़/चंपावत। प्रथम चरण में पिथौरागढ़ के 27 केंद्रों पर 4150 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका लगाया जाना है। पिथौरागढ़ के सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि टीके को सुरक्षित रखने के लिए दो कोल्ड चेन स्थापित किए गए हैं, जिनकी क्षमता 10 हजार लीटर के करीब है। स्वास्थ्य विभाग ने पीएचसी, सीएचसी और अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों को टीकाकरण केंद्र बनाया है। चंपावत के सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि टीकाकरण की प्राथमिकता में जिले में 2130 लोगों को चयनित किया गया है।
जिला और ब्लॉक टास्क फोर्स रखेगी पूर्वाभ्यास पर नजर
पिथौरागढ़। पूर्वाभ्यास पर जिला और ब्लॉक टास्क फोर्स नजर रखेगी। जिला स्तर पर डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे अध्यक्ष और सीएमओ डॉ. एचसी पंत सचिव होंगे। इसमें सीडीओ समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी शामिल हैं, जो ड्राईरन पर नजर बनाए रखेंगे।
पूर्वाभ्यास का मकसद
कोरोना वैक्सीन के पूर्वाभ्यास का मकसद टीके के भंडारण, उसकी ढुलाई के इंतजाम, टीकाकरण के दौरान भीड़ प्रबंधन, सुरक्षित दूरी और इसके लिए इस्तेमाल की जा रही तकनीक के इंतजाम परखा जाना है।
टीकाकरण के लिए चयनित व्यक्ति को एसएमएस से मिलेगी सूचना
टीके के लिए चयनित व्यक्ति को टीकाकरण के बारे में पहले से एसएमएस से जानकारी दी जाएगी। इस सूचना में व्यक्ति को टीकाकरण के लिए टीकाकरण बूथ और समय की जानकारी दी जाएगी।
हर टीकाकरण केंद्र में होंगे तीन कक्ष
प्रतीक्षा कक्ष : इस कक्ष में टीका लगवाने वाले के पहचान पत्र और अन्य जरूरी जांच होगी। इस कक्ष में एक बार में सिर्फ एक व्यक्ति को प्रवेश मिलेगा।
टीकाकरण कक्ष : सत्यापन के बाद व्यक्ति को टीकाकरण कक्ष में भेजा जाएगा। यहां टीकाकरण किया जाएगा।
निगरानी कक्ष : टीका लगने वाले व्यक्ति को निगरानी के लिए निगरानी कक्ष में भेजा जाएगा। इस कक्ष में टीके के दुष्परिणाम इफेक्ट) जानने के लिए 30 मिनट तक निगरानी की जाएगी।
पिथौरागढ़ में मिले कोरोना के 12 नए मामले
पिथौरागढ़। जिले में कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि सभी संक्रमित नगर क्षेत्र के हैं। इसके बाद बेस अस्पताल में सक्रिय मामलों की संख्या 125 हो गई है। अब तक 47 संक्रमित लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

कोरोना संक्रमण से संबंधित आंकड़े
चंपावत : पिथौरागढ़
कुल परीक्षण : 92009 : 70189
संक्रमित : 1739 : 3071
ठीक हुए : 1626 : 2899
सक्रिय मामले : 106 : 125
मौत : 07 : 47
पिथौरागढ़ में छह टीकाकरण जोन निर्धारित
पिथौरागढ़। मकर संक्रांति के बाद देश में टीकाकरण शुरू होने की संभावना है। इसे देखते हुए जिले में भी टीकाकरण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि जिले में पिथौरागढ़, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, डीडीहाट, धारचूला और मुनस्यारी को टीकाकरण जोन बनाया गया है। जिला स्तर पर आंकड़ों के संकलन एवं रिपोर्टिंग के लिए सीवीओ डॉ. पंकज जोशी, सीएओ अमरेंद्र चौधरी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। नामित नोडल अधिकारियों का दायित्व होगा कि वह सीएमओ पिथौरागढ़ से समन्वय कर प्रतिदिन जिला स्तर पर आंकड़ों के संकलन करेंगे। साथ ही समय-समय पर शासन से निर्धारित प्रारूप में आंकड़ों को भेजेंगे। पिथौरागढ़, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, डीडीहाट, धारचूला के लिए संबंधित एसडीएम को जोनल, संबंधित बीडीओ को सहायक जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। नामित सभी जोनल, सहायक जोनल मजिस्ट्रेट टीकाकरण के दौरान कानून और व्यवस्था की स्थिति के साथ-साथ सीएमओ की ओर से दिए प्रशिक्षण के अनुरूप ही कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed