फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dry and cold began falling milk production

सूखे और ठंड से गिरने लगा दूध का उत्पादन

Thu, 14 Jan 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनस्यारी /पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनस्यारी /पिथौरागढ़ Updated Thu, 14 Jan 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

सूखे की स्थिति और ठंड के कारण इस बार दूध का उत्पादन गिर गया है। इस सीजन में बारिश होने पर लोग खेतों की निराई करते थे। निराई के समय निकली हरी घास जानवरों के चारे के काम आती थी, लेकिन इस बार लंबे समय से बारिश न होने के कारण जानवरों के लिए हरा चारा उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। वहीं, ठंड के कारण भी जानवरों के दूध में कमी आने लगी है।
दुग्ध संघ के अधिकारियों का कहना है कि नवंबर, दिसंबर में अच्छी बारिश होने पर जानवरों के लिए हरी पत्तियां, घास और निराई के समय निकलने वाली पत्तियां काम आ जाती थी, यदि समय पर बारिश हो तो जंगलों में भी चरने के लिए हरी घास मिल जाती थी।

विज्ञापन

इस बार मौसम ने सारी स्थितियों को प्रतिकूल कर दिया है। इसका सीधा असर दूध के उत्पादन पर पड़ रहा है। दुग्ध संघ के अध्यक्ष विनोद कार्की ने बताया कि पिछले साल तक जाड़ों के सीजन में 6000 लीटर दूध का प्रतिदिन संग्रह किया जाता था। अन्य मौसम में दूध का संग्रह 5500 लीटर हुआ करता था, लेकिन इस बार जाड़ों में दूध की मात्रा बढ़ने के बजाए कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस समय सभी दुग्ध समितियों से मिलाकर मात्र 5000 लीटर दूध का संग्रह हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह जाड़ों में पिछले साल की तुलना में एक हजार लीटर दूध कम हो गया है। निजी तौर पर दुग्ध व्यवसाय करने वालों ने भी यही बताया कि इस समय दूध का संग्रह कम से कम दस फीसदी तक गिर गया है, यदि बारिश नहीं होती है तो दूध की मात्रा और गिर जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed