फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Drunk. woman. created. ruckus. hospital, police. called.

Pithoragarh News: अस्पताल में महिला ने नशे में काटा हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

Sat, 26 Oct 2024 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 26 Oct 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Drunk. woman. created. ruckus. hospital, police. called.
पिथौरागढ़। आम तौर पर नशे में उत्पात मचाते हुए पुरुषों को पुलिस रोजाना दबोचती है। नगर के बीच महिला अस्पताल में एक महिला ने भी नशे में जमकर हंगामा काटा। दो बच्चों के साथ नशे में पहुंची महिला नशे में धुत अस्पताल परिसर में चीखने-चिल्लाने लगी। महिला की हकरतों से परेशान स्वास्थ्य कर्मियों को पुलिस बुलानी पड़ी। बमुश्किल पुलिस कर्मी उसे मौके से लेकर रवाना हुए।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम एक महिला नशे में धुत होकर महिला अस्पताल पहुंची। उसने जमकर उत्पात मचाया। चीखने-चिल्लाने से स्वास्थ्य कर्मी, मरीजों के साथ ही तीमारदारों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। स्वास्थ्य कर्मी काफी देर तक उसे समझाते रहे, लेकिन वह शांत नहीं हुई। इस दौरान अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। महिला के उत्पात को देखते हुए मौके पर पुलिस बुलाई गई।
विज्ञापन

पुलिस कर्मी महिला से उसका पता पूछते रहे लेकिन उसने बातों को अनसुना कर दिया। स्वास्थ्य कर्मी उसके दो बच्चों को संभालते रहे और वह चिल्लाती रही। काफी देर बाद पुलिस कर्मी उसे मौके से लेकर रवाना हुए। पुलिस कर्मियों के मुताबिक महिला नेपाली मूल की है जो नशे की आदी है। कोतवाल मदन बिष्ट ने कहा कि पुलिस कर्मियों ने महिला को समझाते हुए उसे घर को रवाना किया। द
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed