{"_id":"61b638d4c5488861ae7adb70","slug":"drug-representatives-demonstrated-against-the-dilution-of-labor-laws-pithoragarh-news-hld447423552","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रम कानूनों को कमजोर करने के विरोध में दवा प्रतिनिधियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रम कानूनों को कमजोर करने के विरोध में दवा प्रतिनिधियों ने किया प्रदर्शन
पिथौरागढ़ के गांधी चौक में प्रदर्शन करते दवा प्रतिनिधि। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
Link Copied
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के दवा प्रतिनिधि संगठन ने जिला मुख्यालय में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर श्रम कानूनों को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए सांकेतिक धरना दिया और श्रमिकों के लिए काम के न्यूनतम घंटे एवं वेतनमान लागू करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
रविवार को दवा प्रतिनिधि संघ के अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में गांधी चौक में हुए प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि आज श्रम कानूनों को कमजोर किया जा रहा है। उद्योगपति कोरोना के नाम पर नौकरियों और श्रमिकों के वेतन में कटौती कर रहे हैं। कई कंपनियां कर्मचारियों के तबादले कर रही हैं। इसके चलते श्रमिकों को नौकरी से हाथ धोना पड़ रहा है। कहा कि ऐसे उद्योगपतियों का लाइसेंस रद्द किया जाना चाहिए। उन्होंने श्रमिकों के लिए काम के घंटे और न्यूनतम वेतनमान लागू करने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई। संगठन के प्रदेश सचिव पीके मिश्रा ने कहा कि श्रमिकों का शोषण बर्दास्त नहीं किया जाएगा। कहा कि इन मांगों को लेकर आगामी 19 जनवरी को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर हड़ताल की जाएगी। वहां संगठन के कोषाध्यक्ष गंभीर भंडारी, संगठन उपाध्यक्ष जगदीश पांडेय, मनोज भंडारी, महेश भट्ट, कमल बम, हरेंद्र जोशी, ललित पाठक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।