{"_id":"64330188964d757bdc0f1057","slug":"drug-price-hike-demonstration-pithoragarh-news-c-8-1-107359-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: दवाओं के दाम बढ़ने पर दवा प्रतिनिधियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: दवाओं के दाम बढ़ने पर दवा प्रतिनिधियों का प्रदर्शन
Sun, 09 Apr 2023 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जरूरी दवाओं के दाम बढ़ने और ऑनलाइन बिक्री का विरोध करते हुए दवा प्रतिनिधियों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से ऑनलाइन दवा नहीं खरीदने का अनुरोध किया।
दवा प्रतिनिधि रविवार को गांधी चौक पर एकत्र हुए और नारेबाजी की। उनका कहना था कि दवा कंपनियों की ओर से रोज प्रयोग में आने वाली हृदय, डायबिटीज, चर्म रोग, गैस, दर्दनाशक के साथ ही आंख और महिला रोगों से संबंधित दवाओं के दामों में लगातार इजाफा किया जा रहा है। संगठन के जिलाध्यक्ष भुवन पांडे ने कहा कि जीवन रक्षक दवाओं के दाम बढ़ाना गलत है। सरकार इनको अस्पतालों में मुफ्त उपलब्ध कराए। साथ ही दवा कंपनियों की दाम में वृद्धि पर अंकुश लगाए। सचिव भगवान सिंह ने कहा कि दामों में वृद्धि वापस होने के साथ ही ऑनलाइन बिक्री भी रोकी जानी चाहिए।
इस दौरान निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही मामले में एक शिष्टमंडल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से भी मुलाकात करेगा। विरोध जताने वालों में पीके मिश्रा, डीडी अवस्थी, मनोज भंडारी, गंभीर भंडारी, सुनील धामी, कमल बम, महेश भट्ट, खीम भंडारी, ललित पाठक, हरीश मेहरा, हरेंद्र जोशी, जीवन पंत, मोहित पांडेय, योगेश सौन आदि मौजूद रहे।