फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Drinking water scheme held back by lack of funds

धन की कमी से पेयजल योजना का काम अटका

Sat, 25 Feb 2017 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Sat, 25 Feb 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
Drinking water scheme held back by lack of funds
डीडीहाट पेयजल योजना के लिए लाए गए पाइप - फोटो : अमर उजाला

डीडीहाट के लिए बन रही लिफ्ट पेयजल योजना का निर्माण कार्य धन की कमी से अटक गया है। योजना का काम शुरू करते समय यह लक्ष्य तय किया गया था कि मार्च 2016 में योजना बनकर तैयार हो जाएगी, लेकिन ताजा हालातों को देखकर लगता है कि योजना मार्च 2018 में भी पूरी हो पाने की स्थिति में नहीं है। 2012 से अब तक योजना का 50 फीसदी काम ही हो पाया है।

विज्ञापन


2012 में थल में रामगंगा से डीडीहाट के लिए लिफ्टिंग पेयजल योजना को मंजूरी मिली थी। 23 करोड़ की लागत से बनने वाली इस योजना में पानी के आठ टैंकों का निर्माण और थल में रामगंगा में कुआं निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है। अभी पाइप लाइन बिछाने का काम बाकी है। इसके अलावा वितरण टैंकों का निर्माण किया जाना है। शासन से योजना के लिए मात्र 11 करोड़ 72 लाख रुपए ही मिल पाए हैं, जबकि विभाग अब तक 14 करोड़ रुपए से अधिक का कार्य करा चुका है।
विज्ञापन


जल निगम के अधिशासी अभियंता वीके कौशिक ने बताया कि योजना में कार्य कर रहे ठेकेदार को तीन करोड़ का भुगतान करना शेष है। शासन से योजना के लिए धनराशि की मांग के लिए लगातार पत्राचार किया जा रहा है। जल निगम के सहायक अभियंता शिवम द्विवेदी ने बताया कि इस योजना में पाइप लाइन बिछाने का काम किया जाना है। इसके लिए सबसे पहले धनराशि की जरूरत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार भी गंभीर पेयजल संकट झेलना होगा 
नगर के लोगों को इस बार की गर्मियों में भी भीषण पेयजल संकट झेलना होगा। इस समय नगर के लिए नौ प्राकृतिक स्रोतों का पानी एकत्र किया जाता है। गर्मियों में स्रोतों का जलस्तर कम हो जाता है। मई में तो कई स्रोत सूख जाते हैं। इस बार भी पेयजल के लिए यहां त्राहि-त्राहि मचेगी।


चुनाव में इस मुद्दे पर ज्यादा चर्चा नहीं
विधानसभा चुनाव बीत गए हैं, लेकिन डीडीहाट की अधूरी पड़ी पेयजल योजना का मुद्दा ज्यादा चर्चा में नहीं रहा। कुछ दावेदारों ने इस मुद्दे पर बात तो की, लेकिन जीतने पर वह क्या कदम उठाएंगे इसका खुलासा नहीं किया। इस तरह के रवैए से लोगों में ज्यादा निराशा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed