फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Drinking water crisis in Narra Tok; struggle for water amidst the cold

Pithoragarh News: नर्रा तोक में पेयजल संकट, ठंड में पानी के लिए संघर्ष

Thu, 15 Oct 2026 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 15 Oct 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in Narra Tok; struggle for water amidst the cold
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक की ग्राम सभा काकड़ के नर्रा तोक में पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने जल निगम से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का शीघ्र निस्तारण नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों को ठंड के मौसम में पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। नर्रा तोक के ग्रामीणों ने गांव के पानी के स्टैंड पोस्ट के पास खाली बर्तनों के साथ विरोध जताया। ग्रामीण नीरज कालाकोटी और ललित कालाकोटी ने बताया कि पुंडेश्वर-लड़ीधुरा लिफ्ट पेयजल योजना का पानी काकड़ के पास बने मुख्य टैंक में पहुंचता है।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन योजना के तहत बीते जनवरी माह में इसका शुभारंभ किया गया था। मुख्य टैंक से भनोला, ढुगोली, पीटन और नर्रा समेत चार तोकों में पेयजल आपूर्ति के लिए एक ही लाइन बनाई गई है। इसी कारण नर्रा तोक के करीब 20 परिवारों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमित पानी उपलब्ध कराने की अपील
ग्रामीणों ने जल निगम से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। उन्होंने नियमित पानी उपलब्ध कराने की अपील की है। उनका कहना है कि इस संकट का जल्द हल होनी चाहिए। विरोध जताने वालों में नीरज कालाकोटी, ललित कालाकोटी, गीता देवी, प्रकाश लाल और नाथ लाल प्रमुख रहे।

----
काकड में बने मुख्य टैंक से नर्रा को पेयजल आपूर्ति करने वाली लाइन लोगों ने छेड़छाड़ की है। कार्य प्रगति पर है शीघ्र समस्या का समाधान कर पेयजलापूर्ति बहाल कर ली जाएगी।
-ललित भट्ट, कनिष्ठ अभियंता, जल निगम बाराकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed