फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Drinking water crisis deepens in Pithoragarh, people upset

पिथौरागढ़ में पेयजल संकट से लोग परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens in Pithoragarh, people upset
पिथौरागढ़। नगर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में पानी नहीं आने से लोग परेशान हैं। लोग हैंडपंप और अन्य पेयजल स्रोतों से पानी जुटाने को मजबूर हैं। इसके बाद भी जल संस्थान पेयजल व्यवस्थाओं में सुधार नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को टकाना क्षेत्र में पानी न आने से लोगों को दिक्कत हुई। नलों में पानी नहीं आने से लोग हैंडपंप और अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों से पेयजल की आपूर्ति करने को मजबूर रहे। जीआईसी, पियाना सहित कई हिस्सों में भी पानी की दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि नलों में पानी न आने से घर के कई काम प्रभावित हो रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पांडे का कहना है कि शीतकाल में भी पेयजल की दिक्कत होने लगी है। उन्होंने जल संस्थान से व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग की है। जल संस्थान के ईई अशोक कुमार का कहना है कि टकाना क्षेत्र में कुछ दिक्कत रही होगी । शीघ्र ही व्यवस्थाओं में सुधार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed