{"_id":"64f6235df99e0a73f8095f49","slug":"dr-uma-pathak-honored-in-pithoragarh-pithoragarh-news-c-229-1-shld1009-1683-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पूर्व प्राचार्य डॉ. उमा पाठक को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पूर्व प्राचार्य डॉ. उमा पाठक को किया सम्मानित
Tue, 05 Sep 2023 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो- डॉ.उमा पाठक को सम्मानित करते विभिन्न संगठनों के लोग। संवाद
पिथौरागढ़। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नारायणनगर डिग्री काॅलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. उमा पाठक को विभिन्न संगठनों के लोगों ने शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। डॉ. उमा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय नारायणनगर में प्राचार्य रहने के दौरान शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही अभिनव प्रयोगों के माध्यम से महाविद्यालय को नई ऊंचाई दी। वर्तमान में वह शिक्षण के साथ ही अध्यात्म को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। सम्मान के लिए डॉ. उमा ने सभी का आभार जताया। जुगल किशोर पांडेय के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. गुरुकुलानंद कच्चाहारी, राम सिंह, डीएन भट्ट, गिरधर सिंह, विरेंद्र शाह, बाल साहित्यकार ललित शौर्य, बुद्धिबल्लभ भट्ट आदि थे।
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक सम्मान से नवाजी जाएंगी डॉ. सुमन
लोहाघाट (चंपावत)। गुरु फाउंडेशन रोहतक की ओर से पीजी कॉलेज की भूगोल की प्रवक्ता डॉ. सुमन पांडेय को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक सम्मान से नवाजा जाएगा। डॉ. सुमन को यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर दिया जा रहा है। पांच सितंबर शिक्षक दिवस के मौके पर गुरु फाउंडेशन रोहतक की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान के तहत भारत के 44 शिक्षकों का चयन हुआ है। इसमें पीजी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुमन पांडेय भी शामिल हैं। डॉ. सुमन को पुरस्कार मिलने पर महाविद्यालय की भूगोल विभाग की प्रभारी डॉ. लता कैड़ा, शोधार्थी सुनील कुमार, मनू सिंह, आस्था चंद, नवीन राय, सचिन पांडेय आदि ने उन्हें बधाई दी है।