फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dr. Raval G. Pant Director of Environment and Sustainable Development Institute

डॉ.रावल बने जीबी पंत पर्यावरण एवं सतत विकास संस्थान के निदेशक

Fri, 18 May 2018 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट Updated Fri, 18 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
Dr. Raval G. Pant Director of Environment and Sustainable Development Institute
डॉ. रणवीर रावल - फोटो : अमर उजाला

गंगोलीहाट के रावलगांव निवासी डॉ. रणवीर सिंह रावल जीबी पंत पर्यावरण एवं सतत विकास संस्थान कोसी कटारमल अल्मोड़ा के निदेशक बन गए हैं। डॉ. रावल सोमवार को पदभार ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन


वर्ष 1993 में संस्थान में वैज्ञानिक के पद पर चयनित होने वाले वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रावल वर्तमान में भारत, नेपाल, चीन की संयुक्त परियोजना पवित्र कैलाश भू-क्षेत्र परियोजना के नोडल अधिकारी हैं। डॉ. रावल के 160 शोधपत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय साइंस मैगजीन में प्रकाशित हो चुके हैं। 12 विद्यार्थियों ने इनके अधीन शोध कार्य किया है। रावल कई राज्यों और अंतरराष्ट्रीय समितियों के सदस्य हैं। उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं।
विज्ञापन


डॉ. रावल का जन्म वर्ष 1965 में रावलगांव निवासी शिक्षक दलीप सिंह रावल के घर में हुआ। उनकी प्राथमिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक विद्यालय गंगोलीहाट, इंटर की शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज गंगोलीहाट और बीएससी, एमएससी, पीएचडी कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. रावल के निदेशक बनने पर प्रख्यात इतिहासकार पद्मश्री डा. शेखर पाठक, वित्त मंत्री प्रकाश पंत, विधायक मीना गंगोला, ब्लाक प्रमुख गंगा बिष्ट, हिमालयन ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट समेत तमाम लोगों ने बधाई दी है। उनके छोटे भाई षष्टी रावल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक अधिकारी, हिरेंद्र रावल नैनीताल हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। उनकी निदेशक पद पर 16 मई को पदोन्नति हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed