{"_id":"57852a704f1c1b081b13df52","slug":"doctors-performed-during-work-outs","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य बहिष्कार के दौरान डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य बहिष्कार के दौरान डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 12 Jul 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में प्रदर्शन करते डाक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। डॉक्टर डीएपीसी की मांग को लेकर इन दिनों सुबह आठ से दस बजे तक कार्य बहिष्कार किया। डॉक्टर डीएपीसी लागू करने की मांग कर रहे हैं। सुबह हालांकि मरीजों की संख्या कम रहती है लेकिन दूरदराज से आने वाले मरीजों को दो घंटे तक डॉक्टरों के इंतजार में बैठना पड़ रहा है।
विज्ञापन
दस बजे तक डॉक्टरों के चैंबर के सामने मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के सचिव डॉ. केसी भट्ट ने कहा कि सरकार ने केबिनेट में तो डीएपीसी लागू करने संबंधी प्रस्ताव पास कर दिया था लेकिन अब तक शासनादेश जारी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कार्यकारिणी के निर्देश पर आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी। प्रदर्शन में सभी डाक्टर शामिल हुए।
विज्ञापन