फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Doctor, teacher blew effigy of the state government

डाक्टर, शिक्षक के लिए प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

Mon, 20 Apr 2015 06:23 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़ Updated Mon, 20 Apr 2015 06:23 PM IST
विज्ञापन
Doctor, teacher blew effigy of the state government
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर न होने और स्कूलों में शिक्षकों की कमी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर रोष जताया। कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र की उपेक्षा कर रही है।
विज्ञापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह भंडारी के दिशा-निर्देेश और सांसद प्रतिनिधि ललित लुंठी के नेतृत्व में मुख्य बाजार में एकत्र कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार बारेबाजी की और पुतला फूंका। कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत की सरकार अस्कोट क्षेत्र की जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कई वर्षों से डाक्टर नहीं है लेकिन सरकार डाक्टरों की नियुक्ति की जरूरत भी नहीं समझ रही है। क्षेत्र के बीमार बुजर्गों, महिलाओं को 55 किमी दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है। अधिकांश स्कूलों में प्रधानाचार्य और शिक्षकों के पद खाली हैं। सरकार ने बिजली के दाम बढ़ा दिए हैं, लेकिन अस्कोट में घंटों बिजली कटौती जारी है।
विज्ञापन

लगातार आवाज उठाने के बाद भी सरकार इन समस्याओं को हल नहीं निकाल रही है। भाजपा उपेक्षा को अब ओर बर्दाश्त नहीं करेगी। पुतला दहन में गोविंद रावत, करन बिष्ट, अर्जुन पाल, बद्री प्रसाद, अनुप लुंठी, पंकज भंडारी, कैलाश पाल, जगदीश कुंवर, हरीश सिंह, सुंदर राम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed