{"_id":"fd86c7c0e337d9cabfd4158735ce1018","slug":"do-stationed-in-didihat-collector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीहाट में जिलाधिकारी तैनात करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीहाट में जिलाधिकारी तैनात करो
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, डीडीहाट/थल (पिथौरागढ़)।
Updated Fri, 24 Apr 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की तत्काल तैनाती की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। भाजपा का कहना है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जिला गठन के मामले को अधर में लटका दिया है, जबकि 2011 में भाजपा ने जिला गठन का ऐलान कर दिया था।
विज्ञापन
डीडीहाट के मुख्य बाजार में भाजपा जिला महामंत्री लोकेश भड़ के नेतृत्व में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिला गठन हो जाने पर यहां पर विकास के काम तेज होते। लोगों को जिला स्तर के काम निपटाने के लिए 60 किलोमीटर दूर पिथौरागढ़ नहीं जाना पड़ता।
विज्ञापन
भाजपा का कहना है कि डीडीहाट जिले के गठन की सरकार के स्तर से घोषणा की जा चुकी है। अब कांग्रेस को चाहिए कि वह डीएम और एसपी की तैनाती करे। पुतला दहन के समय प्रधान संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र देउपा, जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र चुफाल, बीएस बोरा, मनोज साह, बलवंत बोरा, मदन सिंह, हरीश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
थल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसी मुद्दे पर सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर मोहन सिंह चौहान, कमल कन्याल, देवराज सत्याल, दीपक भैंसोड़ा, बलवंत सत्याल, महिमन गुरंग, विनोद सिंह, लवराज जंगपांगी, त्रिभुवन सत्याल, दीपू सामंत आदि थे।