{"_id":"58da95d44f1c1bda3763e5eb","slug":"do-seas-illegal-stone-crusher","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध स्टोन क्रशर को सीज करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध स्टोन क्रशर को सीज करो
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 28 Mar 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
मदकोट-बोना मार्ग पर झापुली में क्रशर के पास निकला मलबा
- फोटो : अमर उजाला
बंगापानी तहसील के अंतर्गत मदकोट-बोना मोटर मार्ग के किनारे झापुली में लगे अवैध स्टोन क्रशर को सीज करने और अवैध क्रशर चलाने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को भाजपा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। भाजपा ने कहा कि यदि स्थानीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी जगत मर्तोलिया ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में उल्लेख किया है कि क्रशर लगने से झापुली के आसपास की जमीन दरकने लगी है। क्रशर से निकलने वाली धूल का असर ग्राम वल्थी, बाता, उमराड़ा, झापुली, निर्तोली, तोमिक, बोना, टांगा, लोदियाबगड़, दानीबगड़, गोल्फा तक हो रहा है। लोगों के घरों तक धूल पहुंच रही है। खेतों, पत्तियों में धूल की परत जम रही है। यदि इसी तरह यह अवैध कारोबार चलता रहा तो आने वाले समय में पानी के स्रोतों को भी नुकसान पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
ज्ञापन में उल्लेख है कि यह क्रशर कांग्रेस शासन के समय से चल रहा है। राष्ट्रपति शासन के दौरान मुनस्यारी के एसडीएम ने इस क्रशर को सीज किया था, लेकिन राष्ट्रपति शासन हटते ही क्रशर का काम फिर से शुरू हो गया है। भाजपा ने इस मुद्दे पर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर आंदोलन छेड़ने की भी धमकी दी है।
विज्ञापन