{"_id":"ee989ae328cbfc23f838f1e4fe148cb8","slug":"do-not-share-it-turns-bad-sacks-of-wheat-in-a-lot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी लॉट में गेहूं के खराब बोरे निकले तो न बांटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी लॉट में गेहूं के खराब बोरे निकले तो न बांटे
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़
Updated Mon, 09 Feb 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्ति विभाग ने सभी सरकारी सस्ता गल्ला दुकानदारों को निर्देश दिए हैं कि यदि उनके पास खराब गेहूं पहुंचता है तो उसका वितरण किसी भी दशा में न करें और उसे तत्काल लौटा दें। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन ने स्वीकार किया कि इस बार गेहूं के कुछ बोरे खराब आए हैं।
विज्ञापन
इस बार पंजाब से आए गेहूं में सभी स्थानों से शिकायत मिल रही है।
डीएसओ ने बताया कि कभी कभार किसी लॉट में गेहूं के खराब बोरे निकल आते हैं। पहले से ही सख्त हिदायत दी गई है कि इस तरह के गेहूं का वितरण न किया जाए। उन्होंने कहा कि गेहूं का कोई भी बोरा दुकान में जाकर ही खुलता है। उसके खराब होने की जानकारी भी दुकान से ही मिलती है। ऐसी स्थिति में दुकानदारों से कहा गया है कि वह ऐसे बोरे से गेहूं का वितरण न करें और तत्काल उसे गोदाम को वापस लौटा दें। उन्होंने बताया कि अभी कुछ बोरे वापस मंगा लिए गए हैं।
विज्ञापन
इस बीच ग्रामीण अंचलों में कुछ दुकानदारों ने खराब गेहूं ही कार्डधारकों को वितरित कर दिया था। इसकी शिकायत जिला पूर्ति कार्यालय पहुंची है। यह शिकायत पहुंचते ही डीएसओ कार्यालय ने तत्काल आदेश जारी कर दिया है। इस महीने के कोटे में जितना भी खराब गेहूं होगा, उसे वापस मंगाकर उसकी जगह नया गेहूं भेजा जाएगा।
विज्ञापन