फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   DM visited the disaster affected areas and saw the arrangements

डीएम ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर देखी व्यवस्थाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
DM visited the disaster affected areas and saw the arrangements
बंगापानी में निरीक्षण के दौरान आपदा पीड़ितों की समस्याएं सुनते डीएम डा.विजय कुमार जोगदंडे। संवा - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदंडे ने रविवार को बंगापानी के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावितों के लिए बनाए गए विभिन्न राहत शिविरों में जाकर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया और प्रभावितों से मिलकर उनकी समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज बरम में बनाए गए राहत शिविरों में प्रभावितों के लिए बनाए जा रहे अतिरिक्त शौचालयों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सोमवार तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई को दिए। डीएम ने मोरी गांव में जिन 24 परिवारों के भवनों की क्षति हुई उन्हें राहत राशि वितरित करने को कहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने लुम्ती, बगीचा बगड़ का भ्रमण कर आपदा प्रभावितों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। मेतली की प्रधान रुकमा देवी ने गांव की क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन का शीघ्र निर्माण करने की मांग की। जिलाधिकारी ने मलबा आने से गोरी नदी में बनी झील का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के ईई को शीघ्र नदी में बनी झील को हटाए जाने का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। दुगड़ीगाड़ में बनाए जा रहे वैली ब्रिज का भी निरीक्षण किया गया। बीआरओ के अधिकारियों ने सोमवार देर शाम तक पुल का निर्माण पूरा कर लेने की बात कही। उन्होंने बरम से मदकोट तक बंद सड़क का निरीक्षण करते हुए पीएमजीएसवाई को शीघ्र सड़क खोलने के निर्देश दिए। ड्रोन कैमरे से भी क्षेत्र में हुई क्षति का भी आंकलन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरानबीआरओ के कमांडर कर्नल सोमेंद्र बैनर्जी, उप जिलाधिकारी धारचूला एके शुक्ला, ईई ग्रामीण निर्माण विभाग आरएस धर्मशक्तू, सिंचाई के फरहान खान, पीएमजीएसवाई किशन सिंह ऐरी आदि अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed