{"_id":"5c4609b5bdec22738e36a0f6","slug":"dm-s-list-of-people-s-problems-in-public-meeting-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं
Mon, 21 Jan 2019 11:34 PM IST
kamlesh kamlesh
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Mon, 21 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में जनता दरबार में समस्याएं सुनते जिलाधिकारी।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदांडे ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए।
जनता मिलन कार्यक्रम में सड़क निर्माण, कृषि भूमि का मुआवजा, पेयजल समस्या, संचार सेवाओं में सुधार और विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति आदि मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपे गए। जनता मिलन कार्यक्रम में कुल 57 मांग पत्र सौंपे गए। अधिकांश मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। जनता मिलन कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी ने जनता मिलन कार्यक्रम में पूर्व से विभिन्न विभागों में लंबित कुल 129 आवेदनों की प्रत्येक आवेदनवार समीक्षा की। जिसमें अधिकांश समस्याएं जनपद स्तर की नहीं होने के कारण लंबित रखे जाने पर जिलाधिकारी ने ऐसे प्रकरणों में शासन को पत्राचार करते हुए संबंधित आवेदक को भी सूचित करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन समस्याओं का समाधान जनपद स्तर पर संभव है लेकिन विभाग की लापरवाही से नहीं हो पा रहा है ऐसे विभागीय अधिकारियों को अंतिम चेतावनी देते हुए एक सप्ताह में लंबित शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनता मिलन कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जल संस्थान, जल निगम, पूर्ति विभाग, उद्यान, कृषि, स्वास्थ्य सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।