फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dm Pithauragarh Ki Vidayee

स्थानांतरण पर डीएम डॉ.जोगदंडे को दी भावभीनी विदाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Dm Pithauragarh Ki Vidayee
स्थानांतरण पर डीएम डॉ विजय कुमार जोगदंडे को विदाई देते अधिकारी कर्मचारी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे का पौड़ी जिले में स्थानांतरण होने पर उन्हें जिला कार्यालय एवं विकास भवन सभागार में भावभीनी विदाई दी गई।
विज्ञापन

जिला कार्यालय सभागार और विकास भवन में बुधवार को आयोजित विदाई समारोह में मौजूद विभागीय अधिकारियों ने डॉ. जोगदंडे के कार्यकाल की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि उनके निर्देश पर संचालित सभी कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। विदाई समारोह में डॉ. जोगदंडे ने जिले में अपने कार्यकाल के अनुभव सभी के साथ साझा किए। उन्होंने सभी से स्वस्थ जीवन के लिए कोविड का टीका लगाने की अपील की। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी प्रवीन सिंह डीनिया और सीडीओ डॉ. विद्यासागर कापड़ी ने संचालन किया। विदाई समारोह में सीडीओ डॉ. सौरभ गहरवार, एडीएम आरडी पालीवाल, मुख्य कोषाधिकारी डॉ. पंकज शुक्ला, एसडीएम तुषार सैनी, केएन गोस्वामी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed