{"_id":"6661f0d30a9afbfc530b7976","slug":"dm-angry-over-low-loan-deposit-ratio-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-114113-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: ऋण जमा अनुपात कम होने पर डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: ऋण जमा अनुपात कम होने पर डीएम नाराज
Thu, 06 Jun 2024 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 06 Jun 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीएम रीना जोशी ने बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय पुनरीक्षण समन्वय समिति (डीएलआरसी) और आरसेटी सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक की। उन्होंने वित्तीय साक्षरता शिविर, डिजिटल बेकिंग, सीडी रेश्यो और बेकिंग सुविधाओं के साथ ही सरकार की ओर से चलाई जा रही स्वरोजगार योजनाओं में ऋण आवंटन की समीक्षा की। डीएम ने बैंकों से कल्याणकारी योजनाओं में सहयोग करने को कहा। उन्होंने वार्षिक ऋण जमा अनुपात कम होने पर नाराजगी जताई।
उन्होंने बैंकर्स को किसानों का फसल बीमा समय से सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने ऋण जमा अनुपात कम होने पर गहरी नाराजगी जताते हुए ऋण जमा अनुपात बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ नंदन कुमार, डीडीओ राम गोस्वामी, मुख्य कृषि अधिकारी, रितु टम्टा, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्य, एजीएम एलडीओ दीपक सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद